विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kamal Haasan राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में आए नजर, कहा- भविष्य और अतीत को जोड़ने...

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sat, 24 Dec 2022 10:11 PM (IST)Updated: Sat, 24 Dec 2022 11:28 PM (IST)

Kamal Haasan in Bharat Jodo Yatra फिल्म अभिनेता कमल हासन ने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया है। वह राहुल ...और पढ़ें

Kamal Haasan in Bharat Jodo Yatra: कमल हासन फिल्म कलाकार है।
Kamal Haasan in Bharat Jodo Yatra: कमल हासन फिल्म कलाकार है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Kamal Haasan in Bharat Jodo Yatra: अभिनेता कमल हासन कांग्रेस के राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में नजर आए। उन्होंने इस यात्रा में दिल्ली में भाग लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर नई तस्वीरें शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है। इसके साथ उन्होंने यह भी लिखा है कि वह भविष्य के साथ भूत को कनेक्ट कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा सितंबर में कन्याकुमारी से शुरू हुई और जम्मू कश्मीर तक जाने वाली है। 

कमल हासन ने ट्विटर पर राहुल गांधी के साथ तस्वीरें शेयर की है

कमल हासन ने ट्विटर पर राहुल गांधी के साथ तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'उज्जवल भविष्य के लिए अपने भव्य भूत को जोड़ने का प्रयास कर रहा हूं।' उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी जैसे कई लोगों को टैग भी किया है। एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं दो अन्य तस्वीरों में दोनों चलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान है। कमल हासन ने ग्रे कलर का स्वेटर पहन रखा है। वहीं राहुल गांधी ने व्हाइट कलर की शर्ट पहन रखी है।

यह भी पढ़ें: Disha Patani Trolled: दिशा पाटनी को मोनोकिनी कट ड्रेस पहने किया गया स्पॉट, ट्रोल्स ने कहा- क्या बकवास स्टाइल..

राहुल गांधी ने भी कमल हासन के साथ तस्वीरें शेयर की थी

राहुल गांधी ने इसके पहले कमल हासन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने लिखा है, 'हम भारत के लिए चल रहे हैं। कोई डर नहीं। सभी को अच्छा सुरक्षित भविष्य मिलेगा।' कमल हसन ने लाल किला पर पहुंचने पर कहा, 'लोग मुझसे पूछते हैं मैं यहां क्यों आया हूं? मैं एक भारतीय के तौर पर यहां हूं। मेरे पिता कांग्रेसी थे। मेरी कई आइडलोजी थी और मैंने खुद की पॉलिटिकल पार्टी भी शुरू की लेकिन जब देश की बात आती है। सभी पॉलिटिकल पार्टी की लाइनें ब्लर हो जाती है। मैं भी अपनी लाइन को ब्लर करके यहां आया हूं। आज मैं आईने के सामने खड़े होकर खुद से कहकर आया हूं जब देश को सबसे ज्यादा जरूरत है। तब मेरे अंदर से आवाज आई कमल भारत को तोड़ो नहीं जोड़ो।'

यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma ने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में लगाई खुद को फांसी

भारत जोड़ो यात्रा अभियान में कई कलाकार भाग ले चुके हैं

इसके पहले स्वरा भास्कर भी भारत जोड़ो यात्रा अभियान में भाग ले चुकी हैं। उनके अलावा रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी, अमोल पालेकर जैसे लोग भारत जोड़ो यात्रा में भाग ले चुके हैं। वहीं पूजा भट्ट रिया सेन भी नजर आ चुकी हैं।