विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kalki 2898 AD Trailer 2: रिलीज से पहले मेकर्स ने दिया एक और बड़ा सरप्राइज, खुशी से झूम उठेंगे प्रभास के फैंस

Published: Fri, 21 Jun 2024 09:04 PM (IST)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रभास की जोड़ी पहली बार नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म कल्कि-2898 एडी में ...और पढ़ें

Kalki 2898 AD का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज / फोटो- Instagram
Kalki 2898 AD का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज / फोटो- Instagram

HighLights

  1. कल्कि-2898 एडी का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज
  2. पहले से ज्यादा पावरफुल है दूसरा ट्रेलर
  3. कमल हासन के लुक से भी उठ गया पर्दा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रभास और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म 'कल्कि 2898-एडी' की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे ऑडियंस की बैचेनी फिल्म को देखने के लिए बढ़ती जा रही है। विदेशो में फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और अब इंडिया में भी जल्द ही टिकट विंडो खुल जाएगी।

प्रभास से लेकर दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म से फैंस की काफी उम्मीदें जुड़ी हैं। कुछ दिन पहले मुंबई में 'कल्कि' का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया था और अब मेकर्स ने हाल ही में एक और बड़ा सरप्राइज देते हुए फिल्म का सेकंड और फाइनल ट्रेलर फिल्म के थिएटर में आने से पहले रिलीज कर दिया है।

अश्वथामा और भैरवा के बीच दिखी जंग

कल्कि 2898 एडी के दूसरा ट्रेलर पहले वाले से ज्यादा धमाकेदार है, क्योंकि इसमें फिल्म से जुड़े हर किरदार की डिटेल्स को दिखाया गया है। वैजयंती मूवीज ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर प्रभास-दीपिका, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD Censor Board: डिस्क्लेमर के साथ रिलीज होगी प्रभास-दीपिका की फिल्म, हटाया गया ये शब्द

दूसरा ट्रेलर फिलहाल तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत होती है अमिताभ बच्चन के पावरफुल किरदार 'अश्वत्थामा' के साथ, जो दीपिका पादुकोण को कहते हैं कि भगवान ने ये पूरी दुनिया संभाली हुई है, लेकिन भगवान खुद आपकी गोद में पल रहा है। इसके बाद वह दीपिका पादुकोण और उनके बच्चे की सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ते हैं। कल्कि के ट्रेलर में उनके और प्रभास के बीच फाइट सीक्वेंस भी दिखाया गया है।

कमल हासन के किरदार पर से भी उठा पर्दा

इस ट्रेलर में अमिताभ बच्चन का यंग वर्जन की भी एक झलक ऑडियंस को देखने को मिली। इसके अलावा कमल हासन के विलेन के किरदार से भी पर्दा उठ गया है, जिसमें एक झलक एक्टर को पहचानना नामुमकिन है।

इस ट्रेलर में दीपिका पादुकोण को भैरवा से बचाने के लिए अश्वत्थामा कैसे अपनी शक्तियों और अस्त्र-शस्त्रों का इस्तेमाल करते हैं, इसके बड़ी खूबसूरती से मेकर्स ने 2 मिनट 22 सेकंड के इस ट्रेलर में उतारा है। कल्कि 2898 एडी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD के इवेंट में Deepika Padukone ने अपने बेबी बंप के लिए प्रभास को ठहराया जिम्मेदार, बताई ये वजह!