विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kalki 2898 AD: अमिताभ का यंग लुक देख खुला रह गया यूजर्स का मुंह, 'अश्वत्थामा' के आगे भूल गए प्रभास का अवतार

Published: Mon, 22 Apr 2024 12:03 PM (IST)

Kalki 2898 AD प्रभास और दीपिका पादुकोण दोनों के करियर की ही मोस्ट अवेटेड फिल्म है। इस इंडियन माइथोलॉजिकल साई-फाई ...और पढ़ें

kalki 2898 ad से अमिताभ बच्चन का यंग लुक देखकर भूल जाएंगे प्रभास का अवतार / फोटो- Youtube
kalki 2898 ad से अमिताभ बच्चन का यंग लुक देखकर भूल जाएंगे प्रभास का अवतार / फोटो- Youtube

HighLights

  1. अमिताभ बच्चन का यंग लुक देख यूजर्स ने प्रभास को भुला दिया
  2. 'अश्वत्थामा' का किरदार अदा करते हुए दिखाई देंगे अमिताभ बच्चन
  3. कल्कि-2898 AD में नजर आएंगे ये सितारे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रभास की 'सालार' के बाद अब जिस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इन्तजार है, वो है कल्कि-2898 AD। नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में पहली बार दर्शकों को प्रभास और दीपिका पादुकोण की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर देखने को मिलेगी।

साई-फाई फिल्म का एक छोटा सा टीजर बहुत पहले ही आ चुका है, जिसके बाद मेकर्स ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रभास की एक झलक से पर्दा उठाया था।

इन दोनों के बाद अब हाल ही में 'प्रोजेक्ट के' में 'अश्वत्थामा' का किरदार निभाने वाले अमिताभ बच्चन का लुक भी सामने आ चुका है। फिल्म में अमिताभ बच्चन का यंग लुक देखकर फैंस भी हैरान हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

अमिताभ बच्चन के यंग लुक ने जीता फैंस का दिल

अमिताभ बच्चन वैजयंती मूवीज के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'कल्कि-2898 AD में 'अश्वत्थामा' की भूमिका में नजर आएंगे, जिन्हें अमरता का वरदान मिला था और ऐसी मान्यता है कि आज भी जीवित हैं। इंडियन माइथोलॉजिकल फिल्म से कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन का टीजर शेयर करते हुए 'अश्वत्थामा' के रूप में बिग बी का यंग वर्जन दिखाया गया था, जिसने इंटरनेट पर मौजूद यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 Ad Teaser: खत्म हुआ इंतजार, 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन के किरदार से उठा पर्दा

रविवार को जब मेकर्स ने 'अश्वत्थामा' के किरदार को इंट्रोड्यूज करते हुए एक वीडियो शेयर किया तो, उसमें अमिताभ बच्चन के एक युवा लड़के होने से लेकर बढ़ती उम्र तक की तपस्या की जर्नी दिखाई गई। चेहरे पर पट्टी लगाएं, लंबी मूछों और काले बालों के साथ उनके माथे पर प्रकाशित होने वाले तेज के साथ ही उनके अभिनय ने इस छोटे से टीजर में सबका दिल जीत लिया।

अमिताभ बच्चन का लुक देख यूजर्स प्रभास को भूल गए

फिल्म कल्कि-2898- एडी से अमिताभ बच्चन ने जिस तरह से पांच दर्शकों को अपने छोटे से टीजर में दिखाया, उसकी तारीफ करते हुए लोग नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अमिताभ बच्चन के कल्कि के इस टीजर को मैं पूरे 10 नंबर दूंगा। बैकग्राउंड नंबर और अमिताभ बच्चन का ये यंग लुक बहुत ही शानदार है"।

दूसरे यूजर ने लिखा, "ये वाकई काफी अच्छा है, इस उम्र में अमिताभ बच्चन की एक्टिंग का क्या ही कहना है, जब उन्होंने कहा 'अश्वत्थामा', तो रोंगटे खड़े हो गए"। अन्य यूजर ने लिखा, "इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा स्टार, जो हमें पिछले पांच दशक से एंटरटेन कर रहा है"।

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 Ad का नया पोस्टर हुआ रिलीज, मेकर्स इस दिन देंगे Prabhas-दीपिका की फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट