Move to Jagran APP

'कलंक' से 22 साल बाद हुआ संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का मिलन, जानिए क्यों हुए थे जुदा!

90 के दशक में संजय दत्त और माधुरी ने साजन और खलनायक जैसी कुछ हिट फ़िल्मों में काम किया था। पर्दे के इस पार भी दोनों के बीच केमिस्ट्री के क़िस्से ख़ूब मशहूर रहे थे।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 03:56 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 08:30 AM (IST)
'कलंक' से 22 साल बाद हुआ संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का मिलन, जानिए क्यों हुए थे जुदा!
'कलंक' से 22 साल बाद हुआ संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का मिलन, जानिए क्यों हुए थे जुदा!

मुंबई। अगर संजय दत्त नब्बे के दशक में खलनायक ना बने होते तो शायद माधुरी दीक्षित के साथ उनकी समीकरण कुछ और होती। सुभाष घई की सुपरहिट फ़िल्म खलनायक के बाद संजय के करियर की उड़ान कुछ और होती अगर मुंबई बॉम्ब ब्लास्ट का धमाका उनकी निजी ज़िंदगी में ना हुआ होता।

loksabha election banner

इन धमाकों ने संजय और माधुरी की रिलेशनशिप को भी धुआं-धुआं कर दिया था। यह वो कहानी है, जो सिनेमा और सितारों में दिलचस्पी रखने वाले हर फ़ैन को पता है। 90 के दशक में संजय दत्त और माधुरी ने 'साजन' और 'खलनायक' जैसी कुछ हिट फ़िल्मों में काम किया था। पर्दे के इस पार भी दोनों के बीच केमिस्ट्री के क़िस्से ख़ूब मशहूर रहे थे। एक वक़्त था, जब संजय माधुरी के लिए दीवाने थे। संजय और माधुरी आख़िरी बार 1997 की फ़िल्म 'महानता' में सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नज़र आये थे। मगर अब यह जोड़ी एक बार फिर हिंदी सिनेमा के पर्दे पर लौट रही है और करण जौहर की फ़िल्म 'कलंक' का यह बहुत बड़ा आकर्षण है। कलंक के ज़रिए इस जोड़ी का पुनर्मिलन 22 साल बाद हो रहा है।

17 अप्रैल को रिलीज़ हो रही फ़िल्म को अभिषेक वर्मन ने निर्देशित किया है। इस मल्टीस्टारर फ़िल्म में वैसे तो वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं, मगर सबसे अधिक चर्चा संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के कमबैक की ही है। कलंक की कहानी आज़ादी से पहले 1945 के दौर में सेट है। संजय फ़िल्म में बलराज चौधरी का किरदार निभा रहे हैं, जबकि माधुरी बहार बेगम के रोल में हैं। इस फ़िल्म से फ़ैस की दोनों को एक ही फ्रेम में देखने की तमन्ना पूरी हो जाएगी।

अक्षय-कटरीना-करीना

ख़बर है कि अक्षय कुमार और कटरीना कैफ़ की जोड़ी इस साल पर्दे पर साथ नज़र आएगी। रोहित शेट्टी की फ़िल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ पर्दे पर लौट रही हैं। कटरीना और अक्षय का रीयूनियन 9 साल बाद होगा। दोनों आख़िरी बार 2010 की फ़िल्म तीस मार ख़ान में साथ आये थे। सूर्यवंशी इसी साल दिसम्बर में रिलीज़ हो रही है। सूर्यवंशी के ज़रिए अक्षय और रोहित भी पहली बार साथ काम कर रहे हैं। अक्षय ने कटरीना के साथ 7 फ़िल्मों में काम किया है। सूर्यवंशी दोनों की आठवीं फ़िल्म होगी।

कटरीना के अलावा करीना इस साल अक्षय कुमार के साथ बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। करण जौहर निर्मित फ़िल्म का नाम गुड न्यूज़ है। इस फ़िल्म के ज़रिए वो अक्षय के साथ फ़ीमेल लीड रोल में लगभग 10 साल बाद रीयूनाइट हो रही हैं। अगर 2015 में आयी अक्षय की गब्बर इज़ बैक में करीना के कैमियों को छोड़ दें, तो दोनों कलाकार 2009 की फ़िल्म कमबख़्त इश्क़ में साथ आये थे। करीना के अलावा इस साल और भी कई दिलचस्प रीयूनियन बड़े पर्दे पर हो रहे हैं। 

अनिल-माधुरी

इससे पहले निर्देशक इंद्र कुमार की फ़िल्म 'टोटल धमाल' में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित एक साथ दिखायी दे चुके हैं। पिछले महीने रिलीज़ हुई टोटल धमाल बॉक्स ऑफ़िस पर भी ख़ूब धमाल मचा रही है और अब तक 140 करोड़ से अधिक जमा कर चुकी है। इस फ़िल्म के ज़रिए माधुरी और अनिल 18 साल बाद साथ आये थे। इससे पहले दोनों आख़िरी बार 2000 की फ़िल्म 'पुकार' में नज़र आये थे। अनिल-माधुरी ने अपने करियर के शीर्ष पर साथ में काम किया था और तेज़ाब, बेटी, परिंदा, राम-लखन जैसी कामयाब फ़िल्में दीं।

अनिल-जूही

अनिल कपूर का अपनी एक और एक्ट्रेस से इस साल रीयूनियन हुआ। एक लड़की देखा तो ऐसा लगा में अनिल जूही चावला के साथ पर्दे पर नज़र आये। ये दोनों 2007 की फ़िल्म सलामे-इश्क़ में एक-दूसरे के अपोज़िट कास्ट किये गये थे। इस लेस्बियन लव स्टोरी में सोनम कपूर ने लीड रोल निभाया। राजकुमार राव भी एक अहम रोल में थे, जो सोनम के साथ डॉली की डोली कर चुके थे।

अजय-काजोल

अजय देवगन अपनी बेटर हाफ़ काजोल से तानाजी- द अनसंग वॉरियर में रीयूनाइट होंगे। इस फ़िल्म में अजय तानाजी के रोल में हैं, जबकि काजोल लक्ष्मीबाई के किरदार में दिखायी देंगी। अजय-काजोल आख़िरी बार 2010 की फ़िल्म टूनपुर का सुपरहीरो में साथ आये थे। हालांकि यह एनीमेटेड फ़िल्म थी। इससे पहले 2008 की फ़िल्म यू मी और हम में भी अजय और काजोल पति-पत्नी के रोल में साथ आये थे। इस फ़िल्म से अजय डायरेक्टोरियल पारी शुरू की थी। दोनों लगभग 10 साल बाद पर्दे पर आएंगे।

फ़रहान-प्रियंका

2015 में आयी ज़ोया अख़्तर की फ़िल्म दिल धड़कने दो में फ़रहान अख़्तर और प्रियंका चोपड़ा लवर्स के रोल में थे। अब शोनाली बोस की फ़िल्म स्काय इज़ पिंक में प्रियंका और फ़रहान फिर साथ आ रहे हैं। दोनों 4 साल के बाद पर्दे पर साथ आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.