Kajol को अजय देवगन नहीं बल्कि यह हीरो पसंद था, आज तक दबाए रखी बात
ने कपिल शर्मा के शो पर यह खुलासा किया है कि उनका क्रश अजय देवगन नहीं बल्कि कोई और सुपरस्टार था। यह बात सुनकर दर्शक चौंक गए लेकिन बाद में तालियां बजाकर ठहाके लगाने लगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेत्री काजोल ने खुलासा किया है कि उनका क्रश अजय देवगन नहीं बल्कि कोई और अभिनेता था। इस खुलासे से उनके फैंस चौंक गए हैं। काजोल ने कपिल शर्मा के शो के दौरान अपने क्रश को लेकर यह बात कही है।
खबरों के मुताबिक हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंची काजोल और करण जौहर पहुंचे हुए थे। इस दौरान कपिल शर्मा ने मजाकिया अंदाज में काजोल से उनके क्रश के बारे में सवाल किया तो काजोल ने कहा कि एक वक्त पर अजय देवगन उनका क्रश नहीं थे। बल्कि वह खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार को लाइक करती थीं।
काजोल का यह सीक्रेट बाहर आते ही पहले तो दर्शक चौके पर फिर वे तालियां बजाकर ठहाके लगाने लगे। इस दौरान करण जौहर ने कहा कि जब काजोल से उनकी गहरी दोस्ती नहीं थी तब एक फिल्म के प्रीमियर के दौरान और काजोल की नजरें अक्षय कुमार को ढूंढ रही थीं। उन्होंने कहा कि यह बात वह उस प्रीमियर में नोटिस कर ली थी। कपिल के शो पर काजोल और करण जौहर ने खूब मस्ती मजाक किया।
बता दें कि काजोल और अक्षय कुमार की जोड़ी ने 90 के दशक में धमाल मचाया हुआ था। 1994 में आई फिल्म ये दिल्लगी में काजोल और अक्षय कुमार एक साथ दिखे थे। इस फिल्म को काफी सराहा गया था और यह बहुत लोकप्रिय फिल्म साबित हुई थी।