काजोल का ये मस्त अंदाज देख, छूट जाएगी आपकी हंसी
काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सनी लियोन के गाने बेबी डॉल पर झूंमने के साथ गाती नजर आ रही हैं।
नई दिल्ली। फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में काजोल का मदमस्द अंदाज तो आपको याद ही होगा। असल जिंदगी में भी काजोल कुछ ऐसे ही मस्त रहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान वो सनी लियोन के गाने बेबी डॉल को गाते गाते झूमने लगीं। उनका ये अंदाज देख वहां मौजूद सभी की हंसी छूट गई।
कट्रीना और सिद्धार्थ का ये वीडियो काजोल-शाहरुख को कर देगा खुश
सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। आप भी इस वीडियो में काजोल का ये फनी अंदाज देख हंसे बिना नहीं रह पाएंगे। गाना बंद हो गया इसके बाद भी काजोल खुद ही गाने लगीं। काजोल का यही अंदाज तो उनके फैंस को उनका दीवाना बनाता है।
मनीषा कोइराला ने जताई एक बार फिर से शादी करने की इच्छा
इस इंटरव्यू में काजोल के साथ शाहरुख भी नजर आ रहे हैं। बता दें हाल ही में दोनों की हिट जोड़ी फिल्म 'दिलवाले' में नजर आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन लंबे समय बाद काजोल और शाहरुख के फैंस इन्हें साथ देखकर खुश जरुर हो गए थे।