काजल अग्रवाल अगले साल करने जा रही हैं शादी, घरवालों ने चुना है जीवन-साथी
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। काजल अपने घरवालों की पसंद से अगले साल तक शादी करेंगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ सिनेमा में अपनी बेहतरीन पहचान बनाने के बाद एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ दी है। काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी फिल्मों में काफी व्यस्त चल रही हैं लेकिन इसी बीच खबर आई है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार काजल अग्रवाल अगले साल शादी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि वो किसी इंडस्ट्री में नहीं बल्कि एक बिजनेसमैन के साथ शादी कर रही हैं। इस बात की जानकारी खुद काजल ने मीडिया को दी है।
काजल इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग के चलते बिज़ी हैं जिन्हें पूरा करने के बाद ही वो शादी करेंगी। बताया जा रहा है कि ये रिश्ता काज़ल ने नहीं बल्कि उनके घरवालों ने करवाया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में काज़ल ने बताया था कि उन्हें इंडस्ट्री में शादी करने में कोई इंट्रस्ट नहीं हैं, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वो एक आम आदमी के साथ रिलेशन में थीं लेकिन फिल्मों में व्यस्त होने और टाइम ना होने के कारण वो अलग हो गए थे।
यह भी पढ़ें: 'कबीर सिंह' के बाद एक और साउथ रीमेक 'जर्सी' के लिए तैयार शाहिद कपूर, बनेंगे क्रिकेटर
आपको बता दें कि काजल फिलहाल इंडियन 2 की शूटिंग कर रही हैं, इस फिल्म में उनके साथ कमल हसन और रकुल प्रीत भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा काजल अग्रवाल बॉलीवुड फिल्म मुंबई सागा का भी हिस्सा हैं, इस फिल्म में काजल जॉन अब्राहम के साथ पेयर होने वाली हैं। संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित इस मल्टीस्टारर फिल्म में अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर भी मुख्य किरदार में नज़र आएंगे।