विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana में 'मंदोदरी' बनीं काजल अग्रवाल को नहीं मिला ज्यादा स्क्रीन टाइम, बोलीं- 'सिर्फ पहले पार्ट की शूटिंग की'

Published: Sun, 05 Jul 2026 12:40 PM (IST)

रामायण (Ramayana) में मंदोदरी का रोल करने वालीं काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने बताया कि उनका फिल्म में रोल बहुत छोटा है।

रामायण को लेकर बोलीं काजल अग्रवाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रामायण को लेकर बोलीं काजल अग्रवाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) बिग स्केल पर बन रही है। साउथ से लेकर बॉलीवुड और टीवी तक... फिल्म में कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इनमें काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) का नाम भी शामिल है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण में काजल अग्रवाल रावण की पत्नी मंदोदरी (Mandodari) की भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म में अपने रोल और यश के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है।

रामायण में काजल का रोल है छोटा

काजल अग्रवाल ने खुलासा किया कि रणबीर कपूर स्टारर पौराणिक फिल्म रामायण में उनका स्क्रीन टाइम ज्यादा नहीं है। जूम के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, "हमने अभी सिर्फ पहले पार्ट की शूटिंग की है और जाहिर है, इसमें लंका का रोल छोटा है और मैं मंदोदरी का किरदार निभा रही हूं। इसलिए मेरा रोल स्वाभाविक रूप से बहुत छोटा है।"

शूटिंग का अनुभव बताया शानदार

काजल अग्रवाल ने अपना अनुभव बताया। उन्होंने कहा, "यह बहुत शानदार रहा है। इतने बड़े पैमाने पर बनी किसी चीज का हिस्सा बनना, जिसमें दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचने की क्षमता है, अनुभव बहुत शानदार है। यह बहुत अच्छा एहसास है और मैं सच में शुक्रगुजार हूं कि मैं ऐसी चीज का हिस्सा बन पाई जो हमारे दिलों के इतने करीब है।"

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor कुछ भी कर सकते हैं...'रामायण' में एक्टर की ट्रोलिंग के बीच इम्तियाज अली बने सपोर्ट सिस्टम

Kajal Aggarwal Ramayana

यश संग काम करने का अनुभव

फिल्म में रावण की भूमिका केजीएफ स्टार यश निभा रहे हैं। यश के साथ काम करने पर काजल ने कहा, "वह एक बेहतरीन एक्टर हैं। मैंने हमेशा उनके काम की तारीफ की है और इस प्रोजेक्ट पर उनके साथ काम करना बहुत शानदार रहा। वह फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा समर्पित हैं, जिससे हम सभी के लिए यह अनुभव और भी रोमांचक हो जाता है। वह बेहद प्रोफेशनल और बहुत प्रतिभाशाली हैं।"

रामायण दो पार्ट में रिलीज हो रही है। पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल बड़े पर्दे पर आएगा। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Ramayana से लीक हुआ रणबीर कपूर का इतना बड़ा सीन, 11 सेकंड के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली