Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anjali Arora Photos: कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा का नया गाना शुक्रवार को होगा रिलीज, देखें रोमांटिक तस्वीरें

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 17 Nov 2022 09:22 PM (IST)

    Anjali Arora Photos कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने अपने नए गाने की जानकारी भी दी है। एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है।

    Hero Image
    Anjali Arora Photos: अंजलि अरोड़ा गायक है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anjali Arora Photos: कच्चा बादाम गाने से फेमस हुए अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी 5 नई तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें सिंगर रोमाना के साथ अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि उन्होंने व्हाइट कलर की ब्रालेट और डेनिम शॉर्ट्स पहन रखी है। वहीं उन्होंने स्टाइलिश शोज भी पहन रखे हैं। इसके अलावा रोमाना हाथ में गिटार लेकर चलते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में उन पर गुलाल उड़ाया जा रहा है। तीसरी फोटो में वह रेत पर चलती हुई नजर आ रही है। चौथी फोटो में वह गाड़ी में बैठकर स्माइल कर रही है। पांचवी फोटो में वह गिटार बजाती नजर आ रही है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंजलि अरोड़ा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'क्या होता कल रिलीज हो रहा है'

    अंजलि अरोड़ा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'क्या होता कल रिलीज हो रहा है। इसमें रोमाना और खूबसूरत अंजलि अरोड़ा होंगी। इस गाने के बोल हैं क्या होता। मैं इस अवसर पर बी प्राक का भी आभार व्यक्त करना चाहती हूं। अंजलि अरोड़ा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। उनकी तस्वीरों को 1 घंटे में पौने दो लाख के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं तस्वीरों पर 1400 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने लिखा है, 'ऑसम।' एक ने लिखा है, 'क्या होता रिलीजिंग टुमारो।' एक ने लिखा है, 'बहुत प्यारा कपल।' एक ने लिखा है, 'आप दोनों बहुत प्यारे लग रहे हो साथ में।' एक ने लिखा है, 'बेस्ट ऑफ लक।'

    यह भी पढ़ें: Indian Idol 13: सुनीता आहूजा ने गोविंदा से की 'बेबी' को लेकर बात, सुनकर दंग रह गए धर्मेंद्र, देखें वीडियो

    अंजलि अरोड़ा लॉकअप सीजन वन में भी नजर आ चुकी है

    अंजलि अरोड़ा लॉकअप सीजन वन में भी नजर आ चुकी है। इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। अंजलि अरोड़ा का अंदाज फैंस को बहुत पसंद आता है। सोशल मीडिया के माध्यम से फेमस हुई अंजलि अरोड़ा इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर है। उनके इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ 22 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसके चलते उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं।

    यह भी पढ़ें: Neena Gupta ने कराया दांतों का ट्रीटमेंट, एनेस्थीसिया के बाद बात करने में कर रही थीं संघर्ष, देखें वीडियो

    अंजलि अरोड़ा ने मीडिया के साथ जन्मदिन मनाया था

    अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्हें जन्मदिन मनाने के लिए कार्यक्रम में आते हुए देखा जा सकता है। उन्हें बधाई देने के लिए कई लोग उपस्थित थे। वहीं इस अवसर पर उन्होंने मीडिया की उपस्थिति में केक भी काटा। उन्हें बधाई देने उर्फी जावेद जैसे कलाकार भी आए थे। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्हें बेबी मेरे बर्थडे पर क्या दिलवाओगे गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।