Kabir Singh के मेकर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, स्क्रीनिंग पर रोक की मांग
बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह के मेकर्स के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज हुआ है।
नई दिल्ली, जेएनएन। शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पहले दिन से शानदार कमाई करते हुए फिल्म ने महज चार दिन में 88.37 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी।
जहां एक तरफ लोग ‘कबीर सिंह’ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक डॉक्टर ने ‘कबीर सिंह’ के मेकर्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। दरअसल फिल्म में कबीर सिंह यानी शाहिद कपूर को एक सनकी और एग्रेसिव डॉक्टर दिखाया है।
ऐसे में मुंबई के डॉक्टर ने ये कहते हुए केस दर्ज करवाया शाहिद के इस रोल से डॉक्टर की इमेज को ठेस पहुंचेगी। इसके अलावा डॉक्टर ने स्वास्थ्य मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, स्वास्थ्य राज्य मंत्री और सेंसर बोर्ड को लेटर लिखा है जिसमें उन्होंने फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की बात कही है।
#KabirSingh is sensational... ₹ 17.5 cr+ on a working day [Mon]? Most biggies don't collect that on a Sun... Eyes ₹ 200 cr... May challenge #Uri [highest grossing #Hindi film of 2019]... Fri 20.21 cr, Sat 22.71 cr, Sun 27.91 cr, Mon 17.54 cr. Total: ₹ 88.37 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) June 25, 2019
आपको बता दें कि शाहिद की फिल्म ‘कबीर सिंह’, तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। इस फिल्म में शाहिद को सिरफिरा आशिक दिखाया जो प्रीति नाम की लड़की यानी कियार आडवाणी के प्यार में पागल होता है। फिल्म में शाहिद एक काबिल डॉक्टर बने हैं।
ये भी पढ़ें : जब अचानक थिएटर पहुंच गए Shahid Kapoor को देख चिल्लाने लगीं लड़कियां, देखें वीडियो
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप