Kabir Singh Box Office Collection Day 38: सुस्त मगर रेस में बनी है Shahid Kapoor की फ़िल्म, 7वें वीकेंड में इतनी कमाई
Kabir Singh Box Office Collection Day 38 सुपर 30 (Super 30) जजमेंटल है क्या (Judgementall Hai Kya) और अर्जुन पटियाला (Arjun Patiala) जैसी फ़िल्मों के सामने टिकी हुई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Kabir Singh Box Office Collection Day 38: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फ़िल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) ने 2019 में कामयाबी की नई इबारत बॉक्स ऑफ़िस पर लिखी है। फ़िल्म इस साल की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म तो बन ही चुकी है, अब एक नया कीर्तिमान बनाने के रास्ते पर है।
रिलीज़ के सातवें हफ़्ते में भी कबीर सिंह सिनेमाघरों में बनी हुई है, जबकि इस दौरान सुपर 30 (Super 30), जजमेंटल है क्या (Judgementall Hai Kya) और अर्जुन पटियाला (Arjun Patiala) जैसी फ़िल्में रिलीज़ हुई हैं। इन फ़िल्मों की वजह से कबीर सिंह के बिज़नेस पर असर तो पड़ा, लेकिन फ़िल्म सिनेमाघरों में अभी भी चल रही है। कबीर सिंह अगर 12 दिन और टिक जाती है, तो सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे करने का रिकॉर्ड बना लेगी, जो आज कल कम ही देखने को मिलता है।
कबीर सिंह 21 जून को रिलीज़ हुई थी। तेलुगु फ़िल्म अर्जुन रेड्डी की इस रीमेक ने पहले ही हफ़्ते में 134.42 करोड़ की कमाई कर ली। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 78.78 करोड़ और जोड़े। तीसरे हफ़्ते में 36.40 करोड़ मिले, जबकि चौथे हफ़्ते में फ़िल्म ने 16.66 करोड़ की राशि जमा कर ली। पांचवें हफ़्ते में 8.10 करोड़ और छठे हफ़्ते में 1.60 करोड़ बटोरे। सातवें वीकेड में फ़िल्म ने 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसे मिलाकर कबीर सिंह का 38 दिनों का कलेक्शन 275.96 करोड़ पर पहुंच चुका है।
कबीर सिंह की इस अभूतपूर्व सक्सेस ने बॉलीवुड फ़िल्ममेकर्स को एक बार फिर साउथ सिनेमा की तरफ़ मोड़ दिया है। यही वजह है कि करण जौहर ने अर्जुन रेड्डी के एक्टर विजय देवरकोंडा की फ़िल्म डियर कॉमरेड के राइट्स रिलीज़ से पहले ही ख़रीद लिये। वहीं अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार भी वीरम के रीमेक बच्चन पांडेय में एक अलग ही अंदाज़ में नज़र आने वाले हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप