विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म की कहानी सुन फोन पर राजी हुए कबीर बेदी, शूटिंग के लिए करते थे रोज 8 घंटे का सफर

By Nitin YadavEdited By:
Published: Sat, 27 Nov 2021 12:07 PM (IST)

बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में अपने अदाकारी का लोहा मनवा चुके कबीर बेदी को किसी भी रोल के लिए ...और पढ़ें

Kabir Bedi agreed on phone after listening to story of film.
Kabir Bedi agreed on phone after listening to story of film.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में अपने अदाकारी का लोहा मनवा चुके कबीर बेदी को किसी भी रोल के लिए राजी करना आसान काम नही हैं। लेकिन हाल में एक फिल्म की नरेशन फोन पर ही सुनने के बाद करीब बेदी ने तुरंत हां कर दी।

अब चाहे उस फिल्म की शूटिंग के लिए उन्हें घंटो भर ट्रेवल क्यों न करना पड़े। जी हां, फिल्म 'द जांगीपुर ट्रायल' के डायरेक्टर देबादित्य बंदोपाध्याय और क्रिएटिव प्रोड्यूसर अमित बहल ने जब कबीर बेदी को फोन पर कहानी सुनाई, तब उन्हें फिल्म का प्लाट बेहद पसंद आया और उन्होंने तुरंत हां कर दी और शूटिंग के लिए सबसे पहली फ्लाइट लेकर वो सिटी ऑफ जॉय यानी कि कोलकाता पहुंचे जहाँ से 8 घंटे और अंदर जांगीपुर, मुर्शिदाबाद, मोरेगांव, अज़ीमगंज और बेहरामपुर जैसे कोसो दूर लोकेशन पर पहुचते थे।

फिल्म निर्माताओं ने कहा कि कबीर बेदी फिल्म के सेट पर हर दिन उसी जोश के साथ आते थे जैसे पहले दिन आए थे। सेट पर बाकी स्टार कास्ट उनका खुले दिल से स्वागत करते थे। कबीर बेदी ने कहा कि ‘मुझे फिल्म की कहानी, उसका प्लाट और स्टार कास्ट बहुत अच्छा लगा। इसमें इतने अच्छे अभिनेता हैं जो अपने उम्दा अभिनय से फिल्म को एक अलग ही मुकाम पर लेकर जाएंगे।’

75 साल की उम्र में 150 फिल्में कर चुके, इंडियन, अमेरिकन और इटालियन फिल्मो में तूफानी पारी खेल चुके एक्टर कबीर बेदी की कड़ी मेहनत फिल्म' द जांगीपुर ट्रायल " में भी नजर आएगी। फिल्म 'द जांगीपुर ट्रायल' एक मल्टीस्टारर फिल्म हैं। हर किरदार अपने आप में काफी अहम हैं। हर किसी के तार कहानी से जुड़े हैं।

कबीर बेदी के अलावा फिल्म में अहम किरदार में हैं ज़ाकिर हुसैन, जावेद जाफरी जिनके वृजेश हिरजी,कनन अरुणांचल, अमित बहल, इश्तेयाक खान, सुशील पांडे, रवि झंकल, जय उपाध्याय, दीपक काज़ीर, समीक्षा भटनागर, चिराग वोरा, राजेश खट्टर और सताब्दी रॉय। जो वेस्ट बंगाल में 3 बार मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रह चुकी सुपरस्टार और इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाने जा रही हैं।

सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म, गोल्डन एरा में सिंगल थिएटरस में हो रही हलचल को दिखाएगी और वही से पनपे एक मर्डर मिस्ट्री को । जिसे सुलझाने के रोमांचक सफर को जांगीपुर ट्रायल में बखूबी दिखाया जाएगा।