विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

38 साल पुरानी 'कयामत' का संयोग; बेटे जुनैद की 'Ek Din' से आमिर की पहली फिल्म का कनेक्शन, हिट होगी मूवी?

Published: Fri, 03 Apr 2026 06:34 PM (IST)

आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही फिल्म 'एक दिन' में दिखने वाले हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ...और पढ़ें

पापा आमिर की फिल्म से जुनैद की फिल्म का कनेक्शन

पापा आमिर की फिल्म से जुनैद की फिल्म का कनेक्शन

HighLights

  1. आमिर की पहली फिल्म से जुनैद की 'एक दिन' का कनेक्शन

  2. पापा की तरह क्या सुपरहिट होंगे जुनैद खान?

  3. आमिर की पहली फिल्म रही थी ब्लॉकबस्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। आमिर के बेटे जुनैद खान की नई फिल्म 'एक दिन' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। अब आमिर के बेटे जुनैद की फिल्म का उन्ही की पहली फिल्म से एक खास कनेक्शन जुड़ा है, जिसे जानने के बाद आप थोड़े हैरत में तो जरूर पड़ जाएंगे...

'एक दिन' की रिलीज के पीछे ये है खास वजह

दरअसल आमिर खान (Aamir Khan) प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म 'एक दिन' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। साई पल्लवी और जुनैद खान स्टारर 'एक दिन' का ट्रेलर और गाने पहले ही दर्शकों के बीच छा चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि जुनैद की फिल्म की रिलीज डेट का उनके पापा आमिर खान की पहली फिल्म से खास कनेक्शन है।

यह भी पढ़ें- Ek Din Teaser: साई पल्लवी के साथ रोमांटिक फिल्म लेकर आ रहे जुनैद, लिखेंगे प्यार और दर्द की कहानी

WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.56.22 PM

दरअसल 'एक दिन' (Ek Din) जिस वीक में रिलीज हो रही है उसी वीक में आमिर खान की पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' रिलीज हुई थी। 'एक दिन' 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं आमिर की पहली फिल्म भी उसी वीकेंड में 29 अप्रैल 1988 को रिलीज हुई थी। अब इसे संयोग कहें या फिर स्ट्रैटजी, ये तो मेकर्स ही जाने।

पहली फिल्म से छा गए थे आमिर खान

आपको बता दें कि आमिर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' (Qayamat Se Qayamat Tak) जब आई तो सिनेमा को दो नए सुपरस्टार्स मिल गए थे। इस फिल्म से आमिर खान और फिल्म की लीड एक्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) का करियर हिट हो गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब चली थी और इस लवस्टोरी फिल्म के गाने सुपरहिट रहे थे।

819288-43659-niymhyaanf-1476731330

आपको बता दें कि, आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) की फिल्म 'एक दिन' लवस्टोरी मूवी है। खास बात यह भी है कि आमिर की पहली फिल्म को मंसूर खान ने डायरेक्ट किया था और अब उनके बेटे जुनैद की फिल्म को भी मंसूर मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'एक दिन' में साई पल्लवी (Sai Pallavi) और जुनैद खान लीड रोल में हैं। इस फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है और आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। अब फिल्म सिनेमाघरों में क्या कमाल दिखाएगी ये तो इसकी रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- Ek Din Trailer: प्यार की तलाश में निकले Junaid Khan, साई पल्लवी संग 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज