Move to Jagran APP

Judgementall Hai Kya Box office Collection Day 3: ओपनिंग वीकेंड में जानें जजमेंटल है क्या और अर्जुन पटियाला ने कितने कमाए...

जजमेंटल है क्या एक सस्पेंस थ्रिलर है जिसमें दोनों मुख्य किरदार एक हत्या के लिए शक़ के दायरे में आ जाते हैं। कंगना और राजकुमार की जोड़ी इससे पहले क्वीन फ़िल्म में नज़र आ चुकी है

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 07:24 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 07:24 PM (IST)
Judgementall Hai Kya Box office Collection Day 3: ओपनिंग वीकेंड में जानें जजमेंटल है क्या और अर्जुन पटियाला ने कितने कमाए...
Judgementall Hai Kya Box office Collection Day 3: ओपनिंग वीकेंड में जानें जजमेंटल है क्या और अर्जुन पटियाला ने कितने कमाए...

नई दिल्ली, जेएनएन। कंगना रनौत और राजकुमार राव की फ़िल्म जजमेंटल है क्या ने ओपनिंग वीकेंड में ठीकठाक कमाई कर ली है। ट्रेड सूत्रों के अनुसार फ़िल्म ने रिलीज़ के तीन दिनों में 18 करोड़ से अधिक जमा किये हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार (26 जुलाई) को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने लगभग 5.40 करोड़ की ओपनिंग ली थी। हालांकि फ़िल्म की हाइप को देखते हुए ट्रेड जानकारों ने 6-8 करोड़ के बीच नेट कलेक्शन रहने का अनुमान लगाया था। दूसरे दिन फ़िल्म के कलेक्शंस में उछाल आया और 8.02 करोड़ के आस-पास जुटा लिये, जबकि तीसरे दिन यानि रविवार को फ़िल्म ने 8.62 करोड़ जमा कर लिये। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में जजमेंटल है क्या ने 22.04 करोड़ जुटाये। जजमेंटल है क्या को प्रकाश कोवलमुडी ने डायरेक्ट किया है, जबकि एकता कपूर फ़िल्म की निर्माता हैं। फ़िल्म में कंगना और राजकुमार राव के काम की सभी ने तारीफ़ की। अमायरा दस्तूर, जिम्मी शेरगिल, सतीश कौशिक और अमृता पुरी ने सहायक किरदार निभाये। 

जजमेंटल है क्या एक सस्पेंस थ्रिलर है, जिसमें दोनों मुख्य किरदार एक हत्या के लिए शक़ के दायरे में आ जाते हैं। कंगना और राजकुमार की जोड़ी इससे पहले क्वीन फ़िल्म में नज़र आ चुकी है, जो कंगना के करियर की माइल स्टोन फ़िल्म मानी जाती है।

जजमेंटल है क्या के साथ रिलीज़ हुई अर्जुन पटियाला की हालत खस्ता है। दिलजीत दोसांझ और कृति सनोन स्टारर फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में सिर्फ़ 4.50 करोड़ ही जमा किये हैं। फ़िल्म ने शुक्रवार को 1.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार और रविवार को 1.50 करोड़ और 1.75 करोड़ के आसपास कारोबार किया।

वहीं, रितिक रोशन की फ़िल्म सुपर 30 अभी भी स्ट्रांग चल रही है। 12 जुलाई को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने तीसरे वीकेंड में 12.22 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया। सुपर 30 अब तक 125.93 करोड़ जमा कर चुकी है। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.