विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

War 2 Release Date: स्क्रीन पर 2025 में होगी जूनियर एनटीआर- ऋतिक रोशन की सबसे बड़ी 'वॉर'? नोट कर लीजिए तारीख

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Tue, 03 Oct 2023 10:41 AM (IST)

War 2 Release Date सलमान खान की टाइगर-3 दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उनकी फिल्म के ...और पढ़ें

वॉर 2 की रिलीज डेट को लेकर आया अपडेट/ फोटो- ट्विटर
वॉर 2 की रिलीज डेट को लेकर आया अपडेट/ फोटो- ट्विटर

HighLights

  1. 'वॉर 2' की रिलीज डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट
  2. पहली बार आमने सामने होंगे जूनियर एनटीआर- ऋतिक रोशन
  3. 'वॉर-2' में ऐसा होगा जूनियर एनटीआर का किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। War 2 Release Date: यशराज एक के बाद एक स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों से फैंस को सरप्राइज कर रहा है। शाह रुख खान की पठान के बाद अब जल्द ही बिग स्क्रीन पर 'टाइगर-3' के साथ रॉ एजेंट बने अविनाश सिंह राठौर उर्फ सलमान खान का दमदार एक्शन फैंस को देखने को मिलेगा।

इस फिल्म से 'टाइगर का मैसेज' पहले ही दर्शकों को मिल चुका है, अब फैंस इसके ट्रेलर के आउट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टाइगर 3 की एक्साइटमेंट के बीच अब यश राज बैनर तले बन रही एक और स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'वॉर-2' की रिलीज को लेकर अपडेट सामने आई है।

इस दिन पर्दे पर भिड़ेंगे ऋतिक- जूनियर एनटीआर

2019 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने इंडिया में लाइफटाइम 317.91 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था। अब इस सफल फिल्म के दूसरे पार्ट 'वॉर-2' को फिल्मी पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है। जिसमें ऋतिक रोशन के सामने कोई और नहीं, बल्कि RRR स्टार जूनियर एनटीआर होंगे।

यह भी पढ़ें: Tiger 3: राम चरण के बाद अब सलमान खान को मिला एक और साउथ स्टार का साथ, टाइगर 3 में आएंगे ये तीन सुपरस्टार्स?

हाल ही में 2 अक्टूबर को वॉर की रिलीज को चार साल हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजय बालन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि मेकर्स 'वॉर 2' को 24 जनवरी 2025 में रिलीज करने का मन बना रहे हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से 'वॉर 2' की रिलीज डेट पर कोई पुष्टि नहीं की गयी है।

टाइगर-3 में सलमान खान करेंगे JR NTR के किरदार को इंट्रोड्यूज

जूनियर एनटीआर 'वॉर-2' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। हालांकि, इससे पहले उनकी फिल्म RRR को भी हिंदी भाषा में रिलीज किया गया था, लेकिन वह ओरिजिनली तेलुगु भाषा में बनी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो जूनियर एनटीआर इस फिल्म में एंटेगनिस्ट बने हैं, जो कबीर उर्फ ऋतिक रोशन से भिड़ते हुए नजर आएंगे।

कुछ दिनों पहले ही ये खबर आई थी कि जूनियर एनटीआर सलमान खान की 'टाइगर-3' में भी कैमियो करते हुए नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान 'टाइगर-3' में उनके किरदार को इंट्रोड्यूज करेंगे।

यह भी पढ़ें: Tiger 3: सिर्फ शाह रुख खान ही नहीं! सलमान-कटरीना की 'टाइगर 3' में इस सुपरस्टार की होगी एंट्री?