Joker Movie Fans Reaction: आ गई है एक और मास्टरपीस, फैंस बोले- मिलना चाहिए ऑस्कर
Joker Movie Fans Reaction जोक्यून फोनिक्स की इस मूवी को लेकर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स काफी बेहतरीन रिएक्शन दे रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Joker Movie Fan Reaction: हॉलीवुड की चर्चित और फ़िल्म फेस्टिवल्स में तारीफ बटोर चुकी फ़िल्म 'जोकर' आज ( 02 अक्टूबर) को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। हॉलीवुड की इस फ़िल्म का इंतज़ार भारत में भी बेसब्री से हो रहा था। क्रिस्टोफर नोलन की फ़िल्म की 'डार्क नाइट' के किरदार 'जोकर' पर बनी इस फ़िल्म की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इस बात का अंदाजा हम ऐसे लगा सकते हैं कि ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में जोकर मूवी भी ट्रेंड कर रहा है।
जोक्यून फोनिक्स की इस मूवी को लेकर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स काफी बेहतरीन रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इस फ़िल्म को मास्टरपीस बताया, तो कुछ ने इसे ऑस्कर देने लायक मूवी बताई।
#JokerMovie film of the year. Oscar worthy performance #JoaquinPhoenix 🔥
— Ojas Kulkarni (@OjasKulkarni97) October 2, 2019
After watching Joker, I am sad that we don't have joaquin phoenix as permanent Joker in DC universe. His portrayal of joker definitely deserves an oscar nomination. People clapped at the end of the movie. This shows everyone's love for the character. #JokerReview #JokerMovie — _Geethesh (@Geethesh28) October 2, 2019
And The OSCAR goes to JOKER!!#JokerMovie — Amit Singh (@singh_amitk98) October 2, 2019
Joker is a Masterpiece...Joaquin Phoenix gives the performance of a lifetime. Forget about movie of the year...this is easily the movie of the decade. #JokerMovie — Siddham (@chaknapasskar) October 2, 2019
#JokerMovie, superb 🙌
Final act was ridiculously mad, and Joaquin Phoenix, what a stellar performance. Too good! 👏— Praveen Nadalista (@praveen_248) October 2, 2019
The performance by Joaquin Phoenix as the Joker is the greatest acting performance of all time. Go see it immediately!#JokerMovie — Ayaz Abraham Ahmed (@Abraham09Ayaz) October 2, 2019
Joaquin Phoenix absolutely kills as the #JOKER ... Insane score... Beautifully grim in every way... Loved every haunting second. 🔥🤡🔥 pic.twitter.com/DEOxUMBf1N — Omer K. Farooqi (@OmerKFarooqi) October 2, 2019
Joker climax is awesome.
For anyone looking to raise goosebumps on their flesh, this one is sufficient to give you your money's worth. pic.twitter.com/obj4EEC68W— Hemanth Kumar (@Hemanth44504968) October 2, 2019
One word - Masterpiece 🤯 #Joker pic.twitter.com/juljqVA0vA— Udhay (@Dr_221B) October 2, 2019
Deiva level ♥️♥️🔥🔥.. Best movie Ever. #Joker pic.twitter.com/nR7a8m33w3— Pradeep kumar Ronin (@PradeepRonin) October 2, 2019
बता दें कि यह फ़िल्म रिलीज़ से पहले भी खबरों में रही थी। यह एक अमेरिकन साइकोलॉजिकल थ्रिलर फ़िल्म है। इसे वॉर्नर बदर्स ने बनाया है, जबकि इसे टोड फिलिप्स ने डायरेक्ट किया गया है। इस फ़िल्म को इससे पहले वेनिस फ़िल्म फेस्टिवल में भी दिखाया जा चुका है। जहां इसे काफी सरहाना मिल चुकी है। भारत में जोकर के साथ सिनेमाघरों में वॉर भी रिलीज़ हुई है। अब देखने की बात है कि जोकर इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर कितना धमाल मचाती है।