John Abraham ने जब अचानक ही छीना बाइक सवार शख्स का फोन, वीडियो देख ऐसा है फैंस का रिएक्शन
John Abraham Video जॉन अब्राहम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म सत्यमेव जयते 2 में नजर आएंगे। इस मूवी में उनके अपोजिट एक्ट्रेस दिव्या खोसला लीड रोल करती दिखेंगी। यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। John Abraham Video: बॉलीवुड के फिट स्टार कहो जाने वाले एक्टर जॉन अब्राहम हमेशा से ही फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। इसी बीच जॉन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जॉन अचानक ही अपने एक फैंन का मोबाइल छीन लेते हैं और उसे लेकर आगे चले जाते हैं। इसके बाद जो हुआ वो आपको सरप्राइज कर देगा।
जॉन अब्राहम के वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़के स्कूटी पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं एक लड़का मोबाइल के फ्रंट कैमरे से जॉन का वीडियो बना रहा होता है। तभी जॉन उसके पास से गुजरते हुए उनका मोबाइल छीन लेते हैं। एक्टर की इस हरकत पर पहले तो वो लड़के काफी हैरान हो जाते हैं। फिर जब जॉन उनके मोबाइल पर बन रहे वीडियो में एक छोटा सा मैसेज रिकॉर्ड किया तो खुश हो जाते हैं।
View this post on Instagram
जॉन अब्राहम करते हैं, 'नमस्ते, तुम लोग ठीक हो? ये मेरा मेरा दोस्त है।' इसके बाद उन्होंने वो फोन फैन को वापस सौंप दिया। इस दौरान जॉन ब्लैक डेनिम और बनियान में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। आपको बता दें के जॉन का ये वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है। इस पर कमेंट कर लगातार फैंस जॉन की तारीफ कर रहे हैं।
जॉन अब्राहम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' में नजर आएंगे। इस मूवी में उनके अपोजिट एक्ट्रेस दिव्या खोसला लीड रोल करती दिखेंगी। यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें के ये मूवी साल 2018 में आई 'सत्यमेव जयते 2' की अगली कड़ी है जो कि एक एक्शन फिल्म है। इसमें जॉन ने न्याय के लिए लड़ने वाले शख्स का रोल प्ले किया है, जो सिस्टम को साफ करने के लिए भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों को मारता है। फिल्म में जॉन डबल रोल में दिखाई देने वाले हैं।