विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जोधा- अकबर' की 'सलीमा बेगम' का हुआ निधन, कुछ महीने पहले ही मनाया था बेटे का पहला बर्थडे

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Sat, 02 Oct 2021 08:38 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 03 Oct 2021 07:03 AM (GMT+05:30)

मनीषा यादव की निधन महज 29 साल की उम्र में ही हो गया। हाल ही में कुछ महीने पहले मनीषा ...और पढ़ें

मनीषा यादव की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram
मनीषा यादव की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन धारावाहिक 'जोधा अकबर' में सलीमा बेगम का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मनीषा यादव ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मनीषा यादव की निधन महज 29 साल की उम्र में ही हो गया। हाल ही में कुछ महीने पहले मनीषा ने अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था। ये दुखद खबर सुनकर टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारों ने भी शोक व्यक्त किया है।

मनीषा यादव के निधन के खबर की पुष्टि जोधा- अकबर धारावाहिक में जोधा बेगम का करिदार निभाने वाली अभिनेत्री परिधी शर्मा ने की है। परिधि शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी के जरिए मनीषा की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मनीषा सलीमा बेगम के किरदार में नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए परिधि ने कैप्शन में लिखा, 'यह खबर बहुत दिल तोड़ने वाली है, आरआईपी @manisha_Mann।'

मनीषा यादव का निधन किस वजह से हुआ है इस बारे में अब तक आधिकारिक रूप से कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन खबरें ऐसी सामने आ रही हैं कि मनीषा शर्मा का निधन ब्रेन हेमरेज की वजह से हुआ है। मनीषा शर्मा का निधन 1 अक्टूबर को हुआ। वहीं उनकी सोशल मीडिया पोस्टस पर भी उनके प्रशंसक कमेंट कर दुख जता रहे हैं। वहीं अभिनेत्री शिल्पा रायजादा ने मनीषा की आखिरी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मनीषा काश ये खबर झूठी होती। हमारी यादों में तुम हमेशा रहोगी।'

मनीषा यादव का एक बेटा भी है जिसका हाल ही में 1 जुलाई को पहला जन्मदिन मनाया गया था। बेटे के पहले जन्मदिन के मौके पर मनीषा भी काफी खुश थीं। उन्होंने सोसल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ ये खुशी शेयर की थी। बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'पहला जन्मदिन मुबारक हो मेरे अनमोल बच्चे!!! मेरे छोटे बच्चे आप मेरे जीवन में एक कठिन वर्ष के दौरान रोशनी बनकर रहे हो। मैं आपकी मम्मा बनकर बहुत धन्य और आभारी हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।'