JNU Violence: जब हिंसा के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए ये बॉलीवुड सेलेब्स, देखें तस्वीरें
JNU Violence जेएनयू परिसर में छात्रों पर हुए हमले के विरोध में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी प्रदर्शन में शामिल हुई और हाथ में झंडा और कार्ड लेकर नजर आए।
नई दिल्ली, जेएनएन। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रों पर हुए हमले के बाद पूरे देश में इस हिंसा का विरोध किया गया। देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किए गए। इसी क्रम में मुंबई में एक प्रदर्शन हुआ, जिसमें छात्रों, आम जनता के साथ बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुईं और इस हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शन पर पहुंचे सेलेब्स के अलावा भी कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों पर हुए हमले की निंदा की थी।
मुंबई के कार्टर रोड पर हुए इस प्रदर्शन में दिया मिर्जा, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, विशाल भारद्वाज, स्वानंद किरकिरे, ऋचा चड्ढा, अनुबव सिन्हा, गौहर खान समेत कई कलाकारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सेलेब्स अपने हाथ में स्लोगन लिखे बोर्ड और झंडे हाथ में लिए दिखाई दिए। प्रदर्शन में पहुंचे अनुराग कश्यप ने हाथ में बोर्ड ले रखा था, जिस पर 'इनफ' लिखा था।
इसके अलावा कई और हस्तियां भी यहां दिखीं और उन्होंने हिंसा के विरोध में नारेबाजी की। दिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर प्रदर्शन का लाइव वीडियो शेयर किया जबकि स्वानंद किरकिरे प्रदर्शन में गाना गाते दिखे। वहीं विशाल भारद्वाज और उनकी पत्नी सिंगर रेखा भारद्वाज ने भी भी फिल्म हैदर का गाना गाया। अब इस प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Carter Road,Bandra right now! Mumbai #ForTheStudents The politics of rage can only be stopped by love,not hate. 🙏❤️ pic.twitter.com/zzAG5OEbYz— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) January 6, 2020
Mumbai: Anurag Kashyap, Anubhav Sinha, Tapsee Pannu, Zoya Akhtar, Diya Mirza, Rahul Bose take part in a protest at Carter Road, against yesterday's violence at Delhi's Jawaharlal Nehru University pic.twitter.com/vGRLmHiKVg— ANI (@ANI) January 6, 2020
वहीं, इस दौरान सोशल मीडिया पर IStandWithAnuragKashyap हेशटैग भी ट्रेंड कर रहा था। इसके बाद कई बॉलीवुड हस्तियों ने प्रदर्शन की तस्वीरें शेयर की है। बता दें कि रविवार शाम कुछ नकाब पहने लोगों ने जेएनयू के छात्रों पर हमला किया था, जिसमें कई छात्रों को गंभीर चोट आई थी। इसी हिंसा में जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष भी बुरी तरह घायल हो गई थीं।