विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jhoome Jo Pathaan: शाह रुख और दीपिका को क्यों पहनाये ऐसे कपड़े? स्टाइलिस्ट शालीना नैथानी ने किया खुलासा

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Fri, 30 Dec 2022 08:29 PM (GMT+05:30)

Jhoome Jo Pathaan Song Look पठान के बेशरम रंग गाने को लेकर पहले ही विवाद हो रहा है। दीपिका की ...और पढ़ें

Jhoome Jo Pathaan Song Look. Photo- Instagram
Jhoome Jo Pathaan Song Look. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और फिलहाल फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा है। फिल्म के दो गाने बेशरम रंग और झूमे जो पठान रिलीज हो चुके हैं। दोनों डांस सॉन्ग हैं, लिहाजा नये साल की पूर्व संध्या पर इनके जरिए फिल्म को खूब प्रचार मिलेगा।

बेशरम गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर विवाद भी हुआ है। वहीं, झूमे जो पठान गाने में शाह रुख और दीपिका के लुक और गेटअप की खूब चर्चा हो रही है। इस बीच झूमे जो पठान गाने की स्टाइलिस्ट शालीना नैथानी ने बताया कि शाह रुख और दीपिका को यह स्टाइल क्यों दिया गया।

शाह रुख खान को दिया ग्रंजी लुक

शालीना ने बताया कि उन्होंने गाने में दोनों कलाकारों के डांस मूव्स और उसके पीछे के मिजाज को पकड़ने की कोशिश की। गाने की जो पृष्ठभूमि है, उसमें रास्ते और गलियां हैं। शालीना कहती हैं कि इस बैकग्राउंड को देखकर ग्रंजी और कैजुअल लुक जहन में आता है, जो आज कल काफी देखने को मिलता है। इसमें कुछ भी मैचिंग नहीं होता। ऐसा लगता है कि सब कुछ मिलाकर एक साथ रख दिया गया हो। ऐसे कपड़े, जो दर्शकों की पहुंच में हों।

यह भी पढ़ें: New Year 2023- बेशरम रंग से ठुमकेश्वरी तक, नये साल के जश्न के लिए परफेक्ट हैं ये ट्रेंडिंग गाने

दीपिका को पहनाये कूल शूज

दीपिका को सफेद टॉप, रिप्ड जींस और कूल शूज पहनाये गये हैं। वहीं, शाह रुख के लुक को थोड़ा ड्रामाटिक रखना था। इसीलिए शर्ट और टीशर्ट को इस तरह यूज किया गया है। झूमे जो पठान गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है, जबकि संगीत विशाल-शेखर का है।

गाने की कोरियोग्राफी बोस्को मार्टिस की है। 22 दिसम्बर को रिलीज हुए गाने को 6 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज की जाएगी। पठान के साथ शाह रुख खान की पर्दे पर वापसी होगी। उनकी पिछली फिल्म जीरो है, जो 2018 में आयी थी। पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। सिद्धार्थ की पिछली फिल्म वार है, जिसमें ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर ने लीड रोल निभाये थे। 

बेशरम गाने पर विवाद

पठान का पहला गाना बेशरम रिलीज हुआ था, जिसमें शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण को इग्जॉटिक लोकेशंस पर सेंसुअस अंदाज में दिखाया गया। इस गाने में एक जगह दीपिका भगवा रंग की बिकिनी में नजर आयीं, जिस पर काफी बवाल हुआ। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक भगवा रंग का इस्तेमाल करने का विरोध किया गया। अब सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं को गाने में बदलाव करने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें: Besharam Rang Controversy- 'रंग को लेकर कभी नहीं बदले गए दृश्य', बोले CBFC के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी