विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं Khushi Kapoor? Janhvi ने दिया ये जवाब

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Tue, 09 Apr 2019 01:58 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 03:34 PM (IST)

Khushi Kapoor Debut In Bollywood एक चैट शो में जाह्नवी ने बताया कि खुशी बॉलीवुड फिल्मों में करना चाहती हैं लेकिन पहले वो एक्टिंग का कोर्स करेंगी।

क्या बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं Khushi Kapoor? Janhvi ने दिया ये जवाब
क्या बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं Khushi Kapoor? Janhvi ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली, जेएनएन। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के बाद उनकी छोटी बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) भी बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। जाह्नवी ने 2018 में फिल्म ‘धड़क’ (Dhadak) के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर लीड रोल में थे। जाह्नवी के बॉलीवुड में कदम रखन के बाद से ही इस बात की चर्चा थी कि खुशी कपूर भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि परिवार की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया था। लेकिन, अब खुद जाह्नवी ने इस बार में बयान दिया है और बताया है कि खुशी बॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहती हैं।

एक चैट शो में उन्होंने बताया कि खुशी बॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहती हैं लेकिन, उससे पहले वो न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में जाकर एक्टिंग कोर्स करेंगी। कोर्स पूरा होने के बाद ही वो फैसला लेंगी कि उन्हें आगे क्या करना है। खुशी के बाहर जाने के सवाल पर जाह्नवी ने कहा, उसके बाहर जाने के ख्याल से ही मेरी धड़कने तेज हो रही हैं। पापा इस बात से खुश होंगे लेकिन रोने लगेंगे। वहीं दोनों बहनों के बीच लड़ाई होती है? इस सवाल के जवाब में जाह्नवी ने कहा, केवल जब वो बिना बताए मेरे कपड़ चुराती है। जब वो बिना बताए मेरे कपड़े ले लेती है तब मुझे गुस्सा आता है इसके अलावा नहीं।

वहीं जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो वो जल्द ही तीन फिल्मों में नजर आने वाली हैं। पहली करण जौहर की ‘तख्त’, इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पाडनेकर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में होंगे। दूसरी, गुंजन सक्सेना की बायोपिक ‘कारगिल गर्ल’ और तीसरी फिल्म होग ‘रूह अफ्जा’। ‘रूह अफ्जा’ में उनके साथ राजकुमार राव लीड रोल मे होंगे। ये एक कॉमेडी हॉरर फिल्म होगी। जिसमें जाह्नवी डबल रोल निभाएंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Starting with my fav.photo Follow me @jhanvi_khushifandom Double tap it ❤️❤️ #saraalikhan #saraalikhanpataudi #saifalikhan #deepikaranveer #deepveer #deepveerkishaadi #aryankhan #khushikapoor #jhanvikapoor #ananyapandey #shanayakapoor #deepikapadukone #zainkhan #taimuralikhan #jacquelinefernandez #aliabhatt #aaradhyabachchan #aishwaryaraibachchan #kareenakapoorkhan #mishakapoor #shahidkapoor #anushkasharma #ranveersingh #salmankhan #kareenakapoor #taimuralikhan#cute #fitnessmotivation #varundhawan

A post shared by Jhanvi_khushikapoor fandom (@jhanvi_khushifandom) on