विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan: क्या जवान शाहरुख संग नजर आएगी अल्लू अर्जुन!, पुष्पा एक्टर की एंट्री से फैंस एक्साइटेड

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Mon, 13 Feb 2023 06:26 PM (IST)

पठान के बाद अब शाहरुख अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान की शूटिंग में बिजी हो गए है। फिल्म इसी साल ...और पढ़ें

Jawan: Will Allu Arjun be seen with Shah Rukh! Fans excited by Pushpa actor's entry
Jawan: Will Allu Arjun be seen with Shah Rukh! Fans excited by Pushpa actor's entry

नई दिल्ली, जेएनएन। Jawaan: शाहरुख खान को पठान में देखने के बाद उनके फैंस अपकमिंग फिल्म जवान के लिए खासा एक्साइटेड हो गए हैं। अब फिल्म में अल्लू अर्जुन की एंट्री की खबर ने ट्टिटर पर खासा धमाल मचाया हुआ है। फैंस दोनों स्टार्स को साथ देखने के लिए खासा एक्साइटेड हैं।

जवान में हुई अल्लू अर्जुन की एंट्री!

सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रैंड के अनुसार फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ अल्लू अर्जुन नजर आने वाले हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन का कैमियो होगा। खबरों के अनुसार अल्लू अर्जुन को इसके लिए अप्रोच किया गया है। अगर वो मान जाते हैं तो फिल्म में वो एक स्पेशल डांस नंबर करते नजर आएंगे। हालांकि जवान के मेकर्स ने इसका अबतक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

फैंस हुए एक्साइटेड

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के साथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को देखने के लिए फैंस खासा एक्साइटेड हैं। जवान में अल्लू अर्जुन की एंट्री का ह्यूमर फैलते ही ट्विटर पर ये खबर ट्रैंड करने लगी। अल्लू अर्जुन के फैन ने उनका एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वो शाहरुख से जल्द मुलाकात की बात करते नजर आ रहे हैं डीडीएलजे की तारीफ करते दिख रहे हैं।

अल्लू अर्जुन की बॉलीवुड में एंट्री

अगर ऐसा होता है तो साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ये बॉलीवुड में पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में उनका कैमियो जवान के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।

जवान की स्टार कास्ट

फिल्म जवान की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट साउथ सुपरस्टार नयनतारा नजर आएंगी। वहीं विजय सेतुपति भी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में सुपरस्टार थलापति एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। वहीं खबरों की माने तो दीपिका पादुकोण भी फिल्म में कैमियो करती नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Valentine Day 2023: वो प्रेमी जोड़े जो कभी एक दूसरे के ना हो सके, ट्रैजिक था इस कपल की स्टोरी का अंत

यह भी पढ़ें: MC Stan: बिग बॉस विनर एमसी स्टैन ने बताया शो में अपना एक्सपीरियंस, कहा- 'बाथरुम में जाकर रोता था अब..'