Move to Jagran APP

Jawan: शाह रुख खान की 'जवान' में हुई साउथ स्टार विजय की एंट्री? इस फोटो को देख क्रेजी हुए फैंस

Jawan शाह रुख साल 2023 में ट्रिपल धमाका करते हुए नजर आएंगे। अब हाल ही में जवान के निर्देशक एटली ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसके बाद साउथ स्टार विजय के शाह रुख खान की फिल्म में होने की चर्चा होने लगी।

By Tanya AroraEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 01:04 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 01:04 PM (IST)
Jawan: शाह रुख खान की 'जवान' में हुई साउथ स्टार विजय की एंट्री? इस फोटो को देख क्रेजी हुए फैंस
jawan south superstar vijay work with shah rukh khan in atlee directorial film. Photo Credit/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan: शाह रुख खान लम्बे समय से फिल्मी परदे से दूर हैं। साल 2018 में उनकी लास्ट फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई थी। अब बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान फिर से बिग स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए लौट रहे हैं। साल 2023 में उनकी तीन फिल्में पठान, जवान और डंकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जहां सबसे पहले फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को स्क्रीन दस्तक देगी, तो वहीं उनकी फिल्म 'जवान' को लेकर भी बज बना हुआ है। अब हाल ही में खबर आ रही है कि एटली के निर्देशन में बन रही शाह रुख खान स्टारर इस फिल्म में साउथ स्टार विजय की एंट्री हो गई है।

loksabha election banner

शाह रुख खान की फिल्म में नजर आएंगे साउथ स्टार थलापति विजय

सोशल मीडिया पर लगातार ये खबर आग की तरह फैल रही है कि शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' में थलापति विजय कैमियो करते हुए नजर आ सकते हैं। दरअसल विजय के शाह रुख खान की फिल्म में कैमियो करने की खबर तब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली जब शनिवार को 'जवान' के डायरेक्टर एटली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में शाह रुख खान के अलावा थलापति विजय नजर आ रहे हैं। ये तीनों ब्लैक कपड़ों में एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग करते हुए नजर आए। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एटली ने लिखा, 'मैं अपने जन्मदिन पर इससे ज्यादा क्या मांग सकता हूं। अपने पिलर के साथ मैंने अपना सबसे अच्छा जन्मदिन मनाया है'।

तस्वीर देख यूजर्स ने लगाया सुपरस्टार्स के 'जवान' में साथ आने का अनुमान

'जवान' के निर्देशक एटली ने जैसे ही ये पिक्चर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की, वैसे ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए और ये अनुमान लगाने लगे कि शाह रुख खान और विजय की जोड़ी एक फिल्म में नजर आएगी। एक फैन ने लिखा, 'यह एक आइकोनिक तस्वीर है, शाह रुख खा और थलापति विजय दो इंडियन सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स हैं'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'रोलेक्स रीच, विजय ने कैमियो करना स्वीकार कर लिया'।अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूं, क्या ये सच है? इस बात को कंफर्म कीजिए'।

पिक्चर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए विजय

शाह रुख खान और एटली के साथ विजय थलापति की तस्वीर वायरल होने के बाद लोग साउथ सुपरस्टार को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं और 'भिखारी थलापति विजय' ट्रेंड कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जो एक बार ट्रोल मटेरियल बन जाता है, वह हमेशा ट्रोल मटेरियल ही रहता है। जब एटली ने शाह रुख खान की फिल्म में थलापति विजय को कैमियो रोल दिया'। अन्य यूजर ने लिखा, 'शाह रुख खान के फैंस अलर्ट हो जाओ, वह शाह रुख खान का करियर भी खराब कर देगा'। जवान 2 जून 2023 में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में शाह रुख खान के साथ नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.