विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan: 'जवान' के मॉर्निंग शो से पहले वायरल हुआ शाह रुख खान का ये ट्वीट, फैंस को लेकर कह डाली ये बात

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Thu, 07 Sep 2023 07:45 AM (IST)

Jawan Release डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बनी जवान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। शाह रुख खान स्टारर जवान ...और पढ़ें

फैंस को लेकर शाह रुख खान ने किया ये ट्वीट (Photo Credit-Twitter)
फैंस को लेकर शाह रुख खान ने किया ये ट्वीट (Photo Credit-Twitter)

HighLights

  1. 'जवान' को लेकर क्रेजी हुए फैंस
  2. शाह रुख खान ने फैंस के लिए किया ये ट्वीट
  3. आज से सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'जवान'

नई दिल्ली जेएनएन: Shah Rukh Khan On Fans Jawan Release: शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' रिलीज को लेकर हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। 7 सितंबर यानी आज से शाह रुख की 'जवान' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। एक्टर के फैंस के बीच इस फिल्म की रिलीज का उत्साह किसी फेस्टिवल से कम नहीं है।

'जवान' के लिए देश के कई राज्यों में अर्ली मॉर्निंग शो की शुरुआत की गई है, जिसके लिए सैकड़ों की तादाद में फैंस सिनेमाघरों तक पहुंच गए हैं और अपने फेवरेट एक्टर की फिल्म के लिए एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं, जिसे देखकर शाह रुख खान ने तड़के सुबह ये ट्वीट कर डाला है।

फैंस ने जीता शाह रुख खान का दिल

'जवान' की रिलीज के दिन शाह रुख खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सुबह-सुबह एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में किंग खान ने एक वीडियो को शामिल रखा है, जो उनके फैंस की टीम का है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्टर के फैन पेज शाह रुख यूनीवर्स फैन क्लब के मेबंर्स फिल्म के मॉर्निंग शो से पहले भारी संख्या में 'जवान' का बैनर हाथ में लिए अभिनेता की मूवी को प्रमोट और मॉर्निंग शो का सेलिब्रेशन करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो ने शाह रुख खान का दिल जीत लिया है, जिसके चलते उन्होंने ट्वीट में लिखा है- ''लड़के और लड़कियों आपको ढ़ेर सारा प्यार, मुझे आशा है कि आप मनोरंजन का पूरा आनंद लेगें। आपको थिएटर जाते देखने के लिए जागता रहा। बहुत सारा प्यार और धन्यवाद।'' इस तरह शाह रुख खान ने देर रात जगकर अपने फैंस के जज्बे को सलाम किया है। सोशल मीडिया पर किंग खान के फैंस के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

'पठान' के बाद 'जवान' में धमाल मचाएंगे शाह रुख

इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर शाह रुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज हुई थी, इस मूवी में एक्टर के धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस ने हर किसी को प्रभावित किया और आलम ये रहा कि 'पठान' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी।

अब 'जवान' के जरिए भी शाह रुख खान वही करिश्मा दोहराने की तैयारी में है, क्योंकि फिल्म 'जवान' के ट्रेलर में ये साफ हो गया कि इस बार भी किंग खान अपना दम दिखाते हुए नजर आएंगे।