विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan की इस एक आदत के फैन हैं जावेद अख्तर, कहा- हर किसी को सीखनी चाहिए 'टाइगर 3' एक्टर की ये बात

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 11 Nov 2023 04:28 PM (GMT+05:30)

फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान का स्टारडम पूरी दुनिया में फेमस है। सलमान इतने फेमस होने के बाद भी ...और पढ़ें

File Photo of Javed Akhtar and Salman Khan
File Photo of Javed Akhtar and Salman Khan

HighLights

  1. जावेद अख्तर ने की सलमान खान की तारीफ
  2. तीन दशक से ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं सलमान
  3. कल रिलीज हो रही है एक्टर की 'टाइगर 3'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। 25 साल से भी ज्यादा समय से ग्लैमर वर्ल्ड में उनका स्टारडम वैसे का वैसा ही बरकरार है। बेशक सलमान स्टार किड हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत भी की है।

सलमान के बारे में ये बात मशहूर है कि इतना बड़ा स्टार होने के बावजूद उन्होंने अपना अलग घर नहीं लिया। जहां बाकी सेलिब्रिटीज एक टाइम के बाद खुद का घर खरीद कर अलग रहने लगते हैं। वहीं, सलमान आज भी अपने पेरेंट्स के साथ रहते हैं।

सलमान के बारे में जावेद ने की बातें

एक्टर की ये एक खूबी हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक और कवि जावेद अख्तर को बहुत पसंद है। जावेद, लंबे समय से सलमान और उनकी फैमली के करीब रहे हैं। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि सलमान खान के बारे में कुछ बातें बताईं। जावेद ने बताया कि सक्सेस मिलने के बाद सलमान में क्या कोई बदलाव आया है।

पेरेंट्स के साथ ऐसा है सलमान का बिहेवियर

जावेद अख्तर ने 'टाइगर 3' एक्टर की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि सक्सेस ने सलमान को जरा भी नहीं बदला है। सलमान आज भी अपने पेरेंट्स को बहुत इज्जत देते हैं। जावेद ने कहा

''मां-बाप को जो आदर देना है, जिस तरह रहना है, जिस तरह बात सुनना, इस मामले में इनका जो सबसे बड़ा बेटा है, वो सबसे बड़ा स्टार है और वो बाप के सामने आंख उठा कर बात नहीं करता है। ये जो हमारी परंपरा है, तहजीब है, ये इन बच्चों ने हासिल की है।''

बचपन में ऐसा था सलमान का व्यवहार

जावेद अख्तर ने ये भी बताया कि सलमान बचपन में किस तरह के इंसान थे। उन्होंने कहा कि पेरेंट्स को इज्जत देने की सलमान की आदत कुछ ऐसी है, जिसे हर किसी को इनसे सीखना चाहिए। वह घर आए मेहमानों के साथ भी कभी बदतमीजी से पेश नहीं आए।

दिवाली पर रिलीज हो रही सलमान खान की फिल्म

12 नवंबर को सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज हो रही है। मूवी का प्रमोशन शुरू कर दिया गया है। वहीं, एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अब फैंस को इंतजार है फिल्म की रिलीज का। 'टाइगर 3' का पहला शो सुबह 6 बजे से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: Tiger 3 की रिलीज से पहले सलमान-कटरीना को सताया इस बात का डर, कहा- फिल्म देखें तो प्लीज न करें ये काम