पाकिस्तान द्वारा भारतीय कंटेंट पर प्रतिबंध लगाने पर जावेद अख्तर बोले, हमारा कंटेंट किसी का क्या बिगाड़ेगा
शबाना आज़मी के पिता कैफी आज़मी के जन्मदिवस की वर्षगांठ के मौके पर गुरुवार की शाम मुंबई में जुहू इलाके स्थित घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
मुंबई। कैफी आज़मी के 100वीं वर्षगांठ सेलिब्रेशन के अवसर पर शुक्रवार को मुंबई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। इस मौके पर जब मीडिया ने पाकिस्तान द्वारा भारतीय कंटेंट पर प्रतिबंध लगाने के बारे में प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की तो जावेद अख्तर ने साफ तोर पर कहा कि यह प्रतिबंध वाली बात समझ नहीं आती। इस मुद्दे को लेकर बाकी कलाकारों ने भी अपने विचार रखे।
पाकिस्तान द्वारा भारतीय कंटेंट पर प्रतिबंध लगाने के बारे में जब इस मौके पर बात मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर से की तो उन्होंने कहा, यह प्रतिबंध वाली बात समझ नहीं आती। यह सब बेकार की बातें हैं। कई बार तो उन्होंने प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को पाकिस्तान नहीं आने दिया। हमारा कंटेंट किसी का कल्चर क्या खराब करेगा, हम उनके टीवी शोज़ यहां भारत में देखते हैं, ये सब बेकार की बातें लगती हैं।
बता दें कि पाकिस्तान की उच्चतम न्यायालय ने पाकिस्तान टीवी चैनलों पर भारतीय कार्यक्रम दिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उसका मानना है कि इससे उनकी संस्कृति को नुकसान पहुंच रहा है।
आपको बता दें कि, शबाना आज़मी के पिता कैफी आज़मी के जन्मदिवस की वर्षगांठ के मौके पर गुरुवार की शाम मुंबई में जुहू इलाके स्थित घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए जिसमें विद्या बालन, फरहान अख्तर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, ईला अरुण , नीना गुप्ता, दिव्या दत्ता, नंदिता दास, फरहान अख्तर जैसे कई कलाकारों के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री से मिलने पहुंची बॉलीवुड की फौज, इस काम के लिए गए थे सब
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास हनीमून पर...पहुंचे यहां