Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलीम-जावेद का तीन दशक लम्बा इंटरवल खत्म! मिलकर लिखेंगे एक नई कहानी, क्या बनेगी 23वीं ब्लॉकबस्टर?

    बॉलीवुड के इतिहास में सलीम खान और जावेद अख्तर को मशहूर स्क्रीनराइटर जोड़ी के रूप में याद किया जाता है। दोनों ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानी और उसे दर्शाने के तरीके का निर्माण किया। हालांकि 37 सालों से इस जोड़ी ने किसी फिल्म के साथ काम नहीं किया। लेकिन अब ये इंतजार भी दूर होने वाला है।

    By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Tue, 13 Aug 2024 07:04 PM (IST)
    Hero Image
    सलीम खान और जावेद अख्तर. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी 'सलीम-जावेद' ने 70-80 के दशक में कई हिट फिल्मों की कहानी का निर्माण किया, जिसे आज भी लोग भूले नहीं हैं। जावेद अख्तर जिस संवाद को कागज में उतारते, सलीम खान उसे सुंदर पिक्चराइजेशन देते कि किस सीन को कैसे दिखाया जाना चाहिए। 22 ब्लॉकबस्टर्स देने वाली ये जोड़ी बॉलीवुड के लिए किसी ब्रैंड से कम नहीं थी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड की हिट जोड़ी थे सलीम-जावेद

    सलीम खान और जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने साथ में 'शोले', 'जंजीर', 'दीवार' जैसी कई मूवीज के लिए स्क्रीनराइटिंग का काम किया। हिंदी सिनेमा में जो कमाल इन्होंने एक साथ आकर अपने टैलेंट से दिखाया, वह फिर कभी कोई जोड़ी नहीं दिखा सकी। दोनों ने 12 साल साथ काम किया, जिसके बाद फिर कभी इनके कमाल की स्क्रीनराइटिंग से सजी कोई फिल्म नहीं आई। मगर अब ये जोड़ी लौट रही है। दोनों एक और फिल्म की कहानी पर साथ काम करेंगे। 

    यह भी पढ़ें: Angry Young Men Trailer: 37 साल बाद लौट रही है Salim-Javed की जोड़ी, 22 ब्लॉकबस्टर के बाद क्यों आई थी दरार?

    'एंग्री यंग मेन' के बाद साथ काम करेंगे सलीम-जावेद

    हाल ही में 'एंग्री यंग मेन' डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर लॉन्च किया गया। यह सलीम खान और जावेद अख्तर के जीवन को दिखाती तीन पार्ट्स की सीरीज होगी। सलमान खान (Salman Khan) की सलमान खान फिल्म्स और रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज को प्रोड्यूस किया गया है। इस सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जावेद अख्तर ने फैंस का दिल खुश करने वाली बात बताई।

    जावेद अख्तर ने कहा, ''मैं आप सबको एक बात बता दूं कि हम फिर से साथ में लिखने जा रहे हैं। मैंने इनसे बात कर ली है। बस एक और पिक्चर हम लिखेंगे साथ में। उस जमाने में भी हमारी प्राइस ज्यादा थी, इस जमाने में तो बहुत ज्यादा होगी, वो देख लीजिएगा।''

    1982 में हुए थे अलग

    सलीम खान-जावेद अख्तर ने 1970 में बतौर जोड़ी काम करना शुरू किया था। दोनों ने आखिरी बार 1982 में काम किया। हालांकि, 1985 में 'जमाना' और 1987 में 'मिस्टर इंडिया' रिलीज हुई थी। इन फिल्मों की कहानी उन्होंने पहले लिख ली थी।

    यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन से ज्यादा पैसे कमाती थी Salim-Javed की जोड़ी, राजेश खन्ना भी थे कोसों दूर