Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janmashtami 2024: मात्र 12 मिनट लंबी थी श्री कृष्ण पर आधारित पहली फिल्म, दादा साहेब ने की थी डायरेक्ट

    जन्माष्टमी इस बार 26 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन हर कोई भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाता है। भगवान श्री कृष्ण पर आधारित वैसे तो आपने कई फिल्में देखी होंगी लेकिन आज आपको उस फिल्म के बारे में बताएंगे जहां से फिल्मों में पौराणिक कथाएं आईं थीं। इसकी शुरुआत सबसे पहले दादा साहेब फाल्के ने की थी।

    By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Thu, 22 Aug 2024 04:49 PM (IST)
    Hero Image
    कृष्ण के जीवन पर आधारित बॉलीवुड फिल्में

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पूरी दुनिया में श्रद्धाभाव और धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार को भगवान कृष्ण के जन्म के तौर पर देश भर में मनाया जाता है। श्री कृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है। इस बार ये त्योहार 26 अगस्त 2024 को पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माइथोलॉजी हमेशा से ही सिनेमा का प्रिय विषय रहा है। आज आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसे ही फिल्मों को बारे में बताएंगे जो कृष्णा पर आधारित हैं। श्रीकृष्ण पर आधारित फिल्मों की शुरुआत दादा साहब फाल्के के जमाने से हुई थी। उन्होंने पौराणिक विषय इसलिए चुना ताकि लोगों की इसमें रुचि जागे।

    दादासाहब फाल्के एक जाने माने प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर थे। उनके कामों की वजह से ही उन्हें 'भारतीय सिनेमा का पिता' कहा जाता है।

    श्री कृष्ण जन्म

    श्री कृष्ण जन्म दादा साहेब फाल्के की डायरेक्ट की हुई फिल्म है जोकि साल 1918 में आई थी। यह एक साइलेंट फिल्म है जिसमें कृष्ण जन्म की पूरी कहानी को दर्शाया गया है। 12 मिनट की इस फिल्म का अब केवल आखिरी एपिसोड ही उपलब्ध है।

    इस फिल्म में दादासाहेब फाल्के की बेटी मंदाकिनी फाल्के ने कृष्ण की भूमिका निभाई थी। मंदाकिनी के अलावा भागीरथीबाई, डी. डी. दाबके, नीलकंठ मंदाकिनी फाल्के और पुरषोत्तम वैद्य इस फिल्म में कलाकार के तौर पर नजर आए।

    इसके बाद साल 1919 में एक फिल्म आई कालिया मर्दन। इस फिल्म में भी श्रीकृष्ण के जीवन की झलकियां दिखाई गई हैं। मंदाकिनी ने इस फिल्म में भी कृष्ण का किरदार निभाया था।

    यह भी पढ़ें: Krishna Janmashtami 2023: कभी दोस्त कभी योद्धा के रूप में दिखे भगवान कृष्ण, इन फिल्मों के साथ मनाएं जन्माष्टमी

    कृष्ण के जीवन पर आधारित अन्य फिल्में

    इसके बाद माइथोलाजी मेकर्स का पसंदीदा विषय बन गया। फिर साल 1934 में आई कृष्ण अर्जुन युद्ध, 1947 में आई कृष्ण-सुदामा, 1949 में आई कृष्ण रूक्मणि और ये सिलसिला यूं ही सालों साल चलता रहा।

    कृष्ण सुदामा

    ये फिल्म कृष्ण और उनके सखा सुदामा को केंद्र में रखकर बनाई गई थी। 1933 में आयी जयंत देसाई की कृष्ण सुदामा में केकी अदजानिया, राम आप्टे और एम भगवानदास ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं।

    श्री कृष्ण लीला

    इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भगवान कृष्ण अपने दुष्ट मामा कंस द्वारा भेजे गए राक्षसों से लड़ते हैं और अपने गांव के लोगों को बचाते है। यह फिल्म साल 1971 में रिलीज हुई थी। श्री कृष्ण लीला फिल्म को होमी वाडिया ने डायरेक्ट किया था।

    श्री कृष्णार्जुन युद्ध

    इस फिल्म की कहानी हनुमान जी और कुंतीपुत्र अर्जुन के बीच एक घातक युद्ध को दिखाती है। यह फिल्म साल 1971 में रिलीज हुई थी। श्री कृष्णार्जुन युद्ध फिल्म को बाबूभाई मिस्त्री ने डायरेक्ट किया था।

    यह भी पढ़े : Krishna Janmashtami 2023: इन टीवी धारावाहिकों में दिखीं कृष्ण की लीलाएं, महाभारत ने रचा था इतिहास