Dostana 2 में नजर आएंगी Janhvi Kapoor, John Abraham और Rajkummar Rao भी होंगे साथ
John Abraham की पिछली फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर बहुत खास नहीं रही थी। इसके अलावा Rajkummar Rao की स्त्री’ सुपरहिट हुई थी।
नई दिल्ली, जेएनएनl खबर है कि इस साल के अंत तक जॉन अब्राहम और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'दोस्ताना 2’ शुरू हो जाएगी। इस फिल्म के पहले भाग में जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन थे, जबकि दूसरे भाग में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर को लिया गया है। फिल्म अगले साल तक रिलीज होगी।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि जॉन अब्राहम की पिछली फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर बहुत खास नहीं रही थी। इसके अलावा राजकुमार राव की 'स्त्री’ सुपरहिट हुई थी। साथ वह 'मेड इन चाइना’ में भी नजर आएंगे। बात करें जान्हवी की तो वह अपनी भूतिया ड्रामा फिल्म 'रुही आफ्जा’ की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं और साथ ही गुंजन सक्सेना की बायोपिक में भी नजर आएंगी। कुल मिलाकर, उम्मीद की जा रही है कि 'दोस्ताना 2’ भी पहले वाले भाग की तरह मजेदार होने वाली है।
यह भी पढ़ें: Varun Dhawan ने इस फिल्म की बढ़वाई डेट, क्या करेंगे इस महीने में Natasha Dalal से शादी?
जान्हवी कपूर की फिल्म 'रुही आफ्जा’ का पहला लुक जारी कर दिया गया हैंl इस लुक में जान्हवी कपूर बहुत ही साधारण अंदाज में नजर आ रही हैl वह इसमें अपने आप में खोई नजर आ रही हैंl इस फिल्म में जान्हवी कपूर के डबल रोल होने की बात कही जा रही हैंl वह इस भूमिका को लेकर रोमांचित होने की भी बात कही जा रही हैंl
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप