Janhvi Kapoor: ऑरेंज कलर के फ्रंट कट चोली पर टिकी फैंस की निगाहें, हॉटनेस देख लोगों के छूटे पसीने
Janhvi Kapoor बता दें जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर ईशान खट्टर लीड रोल में थे। जाह्नवी की ये धड़क मराठी फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में जाह्नवी की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor Photoshoot: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर भी सुर्खियों में बनीं रहती हैं। जाह्नवी का हर लुक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है। वो अक्सर अपना हॉट एंड बोल्ड फोटोशूट कराती रहती हैं। इसी बीच जाह्नवी का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटोशूट में एक जाह्नवी फिर से सोशल मीडिया पर कहर ढाती नजर आ रही है।
जाह्नवी कपूर की चोली पर टिकी फैंस की निगाहें
जाह्नवी कपूर ने अपने हालिया फोटोशूट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए फिर से वो फैंस के दिलों पर बिजलियां गिरा रही हैं। फोटोशूट में जाह्नवी ने ऑरेंज कलर की लहंगा चोली पहनी है। उनकी चोली फ्रंट से काफी डीप है। वहीं इसका डिजाइन काफी यूनिक और बोल्ड है। वहीं कुछ तस्वीरों में वो किसी के साथ गाड़ी में बैठी दिख रही हैं, तो किसी में वो मेकअप करती नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने हाई पोनी की है। जाह्नवी की फोटोज को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स उनके लुक और खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
हाल ही फिल्म मिली में नजर आई थी जाह्नवी कपूर
आपको बता दें कि हाल ही में जाह्नवी कपूर फिल्म मिली में नजर आई थीं। जाह्नवी की ये फिल्म सुपरहिट मलयालम फिल्म हेलन की रिमेक है जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म जाह्नवी के अलावा कई अन्य स्टार्स लीड रोल में थे। इसके साथ ही जाह्नवी जल्द ही राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी। यह फिल्म क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित है। मिस्टर एंड मिसेज माही का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं। वहीं इसका निर्माण करण जौहर कर रहे हैं।