विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Janhvi Kapoor Photos: लहंगे में बला की खूबसूरत लगीं जाह्नवी कपूर, मदमस्त अदाओं पर मर मिटे फैंस

Published: Mon, 25 Sep 2023 10:50 PM (IST)

Janhvi Kapoor फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग इंजॉय करती हैं। ...और पढ़ें

Janhvi Kapoor Photo in Multicolored Lehenga. Photo Credit: Instagram
Janhvi Kapoor Photo in Multicolored Lehenga. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. जाह्नवी कपूर हैं बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस
  2. एक्ट्रेस की बोल्ड तस्वीरें होती हैं वायरल
  3. जाह्नवी ने लहंगे में शेयर की वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। बी टाउन की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। एक्टर्स की फैमिली से होने के बावजूद उन्होंने खुद के दम पर इंडस्ट्री और लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाई। फिल्मों के अलावा जाह्नवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

जाह्नवी की अदाएं हैं पसंद

'मिली' एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी कुछ शेयर करती रहती हैं। इंडियन से लेकर वेस्टर्न लुक तक में उनकी फोटोज सामने आती हैं। जाह्नवी चेहरे से जितनी मासूम लगती हैं, अदाएं दिखाने में भी उतनी ही माहिर हैं। किसी भी आउटफिट में जाह्नवी खुद को स्मार्टली कैरी करने की कला रखती हैं।

यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor Pics: कभी इठलाती-कभी बलखाती, वनपीस ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने दिए ऐसे-ऐसे किलर पोज

मल्टी कलर लहंगे में बाल की खूबसूरत लगीं जाह्नवी

एक्ट्रेस ने मल्टी कलर लहंगे में वीडियो शेयर किया है। भारतीय नारी बनीं जाह्नवी इस लहंगे में परी जैसी खूबसूरत लग रही हैं। अपने लुक को उन्होंने मिनिमल मेकअप और कम से कम ज्वेलरी पहन कर पूरा किया है। इस खूबसूरत लहंगे पर एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखने की बजाय बन बनाया है।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

फैंस ने की तारीफ

एक्ट्रेस की लुक ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। हर कोई जाह्नवी की तारीफ करते नहीं थक रहा है। किसी ने ब्यूटीफुल तो किसी ने फ्लालेस कहकर उनकी तारीफ की।

जाह्नवी कपूर वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो उनकी झोली में 'मिस्टर एंड मिसेज माही' है। इस फिल्म में उनकी जोड़ी राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के साथ बनेगी। इसके अलावा एक्ट्रेस 'एनटीआर 30' में भी नजर आएंगी। उनकी यह फिल्म जूनियर एनटीआर (Jr.NTR) के साथ होगी।

यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor: डीप नेक गोल्डन शिमरी ब्लाउज पहन जाह्नवी कपूर ने दिए कातिलाना पोज, बोल्डनेस पर फिदा हुए फैंस