Move to Jagran APP

रणबीर-आलिया के बाद अब जान्हवी कपूर पहुंची बनारस, गंगा आरती के बाद गलियों में घुमती आई नजर!

Janhvi Kapoor Spotted in Varanasi जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर बनारस की गलियों से कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 05:43 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 05:43 PM (IST)
रणबीर-आलिया के बाद अब जान्हवी कपूर पहुंची बनारस, गंगा आरती के बाद गलियों में घुमती आई नजर!
रणबीर-आलिया के बाद अब जान्हवी कपूर पहुंची बनारस, गंगा आरती के बाद गलियों में घुमती आई नजर!

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस जान्हवी कपूर दोस्तों के साथ वाराणसी में घूमने-फिरने पहुंची हैंl वह भीड़ से बचने के लिए अपना चेहरा छिपाती नजर आ रही हैं। वाराणसी की गलियों से उन्होंने अपने फोटो और वीडियो शेयर किए है। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर वाराणसी के प्राचीन शहर को अपने अंदाज में एक्सप्लोर करती नजर आई। जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर बनारस की जर्नी से जुड़ी कई फोटो और वीडियो शेयर की हैं, इनमें से कुछ में वह अपना चेहरा ढंके हुए है।

loksabha election banner

जान्हवी कपूर ने इस मौके पर एक साधारण सलवार कमीज और बड़े झुमके पहने नजर आईl इसमें वह बहुत सुंदर लग रही थीं। वह दो दोस्तों के साथ हैl इनके नाम सामने नहीं आए है और वह इनके साथ जगह-जगह शहर में घूमती देखी जा सकती है। जान्हवी कपूर ने गंगा आरती में भी भाग लिया।

 

View this post on Instagram

J's Instagram stories!

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvi.kapoor.fanclub) on

जान्हवी की चचेरी बहन सोनम कपूर और चाचा अनिल कपूर ने इन फोटो को लाइक कर कमेंट भी किए हैं। जान्हवी ने ईशान खट्टर के साथ फिल्म धड़क के साथ बॉक्स ऑफिस पर डेब्यू किया था, वह जल्द फिल्म ‘गुंजन सक्सेना-द कारगिल गर्ल’ और ‘रूही अफ्जा’ सहित अन्य फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। गुंजन सक्सेना भारत की पहली महिला भारतीय वायु सेना की पायलट थी, जिन्होंने लड़ाई में भाग लिया थाl यह फिल्म उसी पर आधारित हैं।

 

View this post on Instagram

Performing Ganga Aarti

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvi.kapoor.fanclub) on

गुंजन ने घायल सैनिकों को बचाने के लिए कारगिल युद्ध के दौरान चीता हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी थी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी भी हैं और इस फिल्म को करण जौहर प्रोडक्शन बना रहा है। रूही अफ़ज़ा इस बीच एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और इसमें राजकुमार राव भी हैं। जान्हवी दोस्ताना 2 में भी नज़र आएंगीl इसमें कार्तिक आर्यन और लक्ष्या भी होंगी।

 

View this post on Instagram

Janhvi in Varanasi.

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvi.kapoor.fanclub) on

फिल्म की शूटिंग हाल ही में चंडीगढ़ में शुरू हुई है। जान्हवी जल्द घोस्ट स्टोरीज में भी नजर आएंगीl यह वेब सीरीज चार कहानियों की एक सीरीज हैl इसका निर्देशन करण जौहर, ज़ोया अख्तर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी ने किया है। यह 1 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होनेवाली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.