विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Janhvi Kapoor: ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में जाह्नवी ने ढहाया कहर, मनीष मल्होत्रा के लिए पहली बार किया रैंप वॉक

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 08 May 2023 03:25 PM (IST)

Janhvi Kapoor Shares Video From Manish Malhotra Show बॉलीवुड की गॉर्डियस डीवा जाह्नवी कपूर को सेलिब्रिटी ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ...और पढ़ें

Janhvi Kapoor Shares Video From Manish Malhotra Show, Instagram
Janhvi Kapoor Shares Video From Manish Malhotra Show, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor Shares Video From Manish Malhotra Show: जान्हवी कपूर एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं। अपने टैलेंट और खूबसूरती के लिए एक्ट्रेस अक्सर चर्चा बटोरती हैं। जाह्नवी का नेचुरल चार्म और वर्सेटिलिटी उन्हें सबसे खास बनाता है। अब जाह्नवी एक बार फिल्म सुर्खियों में छाई हुई हैं।

जाह्नवी कपूर की एक्टिंग स्किल्स

मुश्किल किरदारों को सहजता से करना और उनके साथ न्याय करने की क्षमता जाह्नवी को बॉलीवुड की एक होनहार यंग स्टार बनाता है। एक्ट्रेस का डेडिकेशन और पैशन उनके फैन बेस में और भी इजाफा कर देती है।

जाह्नवी कपूर का सेंस ऑफ स्टाइल

जाह्नवी कपूर के काम के अलावा उनका सेंस ऑफ स्टाइल भी उनकी खासियत है। एक्ट्रेस का बोल्ड और डेयरिंग लुक दिखाने की काबिलियत उन्हें बॉलीवुड की एक फैशन आइकन बनाता है। अब जाह्नवी को बॉलीवुड के फेमस ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक करने का मौका मिला।

मनीष मल्होत्रा के लिए किया रैंप वॉक

जान्हवी कपूर, मनीष मल्होत्रा को लंबे समय से फॉलो करती आ रही हैं। अब तक कई ईवेंट्स में एक्ट्रेस उनकी ड्रेस कैरी कर चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें खूब तारीफें भी मिली। वहीं, अब उन्हें अपने फेवरेट डिजाइनर के लिए शो स्टॉपर बनने का मौका मिला।

जाह्नवी ने शेयर की खुशी

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और कुछ फोटो शेयर किए है। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस मनीष मल्होत्रा संग पोज देते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, वीडियो में रैंप वॉक करते हुए दिख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी सोलो फोटो भी शेयर की है।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

कहर ढहाती जाह्नवी

मनीष मल्होत्रा के शो के लिए जान्हवी कपूर ने ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर शिमरी गाउन कैरी किया। इसके साथ उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी कैरी करते हुए हाथों में स्टाइलिश मेटल ब्रेसलेट पहना। वहीं, मेकअप की बात करें तो लुक को ग्लैम रखते हुए एक्ट्रेस ने बालों का पोनीटेल बनाया।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जाह्नवी की आने वाली फिल्में

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास मल्टीपल प्रोजेक्ट्स हैं। एक्ट्रेस जल्द वरूण धवन के साथ फिल्म बवाल में नजर आएंगी। इसके अलावा जाह्नवी एनटीआर 30 के साथ साउथ में भी डेब्यू करने जा रही हैं।  

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)