Move to Jagran APP

जाह्नवी ने मां श्रीदेवी को जन्मदिन पर एेसे किया याद, तस्वीर देखकर हो जाएंगे भावुक

जाह्नवी कपूर ने 20 जुलाई को फिल्म धड़क के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 12:31 PM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 12:31 PM (IST)
जाह्नवी ने मां श्रीदेवी को जन्मदिन पर एेसे किया याद, तस्वीर देखकर हो जाएंगे भावुक
जाह्नवी ने मां श्रीदेवी को जन्मदिन पर एेसे किया याद, तस्वीर देखकर हो जाएंगे भावुक

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का आज जन्मदिन है और आज श्रीदेवी से जुड़ा हर व्यक्ति व उनका हर फैन खुश है। अगर वे आज दुनिया में होती तो 55वां जन्मदिन मना रही होती। लेकिन इस साल फरवरी में ही उनका निधन हो गया था। खास बात यह है कि, अपनी मां के जन्मदिन पर जाह्नवी कपूर ने अलग अंदाज में उन्हें याद किया है। 

loksabha election banner

अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर जाह्नवी कपूर के बचपन की है। तस्वीर में देख सकते हैं कि श्रीदेवी की गोद में जाह्रवी कपूर हैं और पापा बोनी कपूर भी साथ हैं। इस तस्वीर में एक कम्प्लीट फैमिली नजर आ रही है। जाह्नवी कपूर के लिए यह साल एक तरफ खुशिंया लेकर आया तो वही दूसरी तरफ दुख भी। इस साल फरवरी में उन्होंने अपनी मां श्रीदेवी को खो दिया। वही उन्होंने फिल्म धड़क के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। फिल्म से जुड़े इवेंट्स में कई बार वे अपनी मां श्रीदेवी को याद करती नजर आई। कई बार तो जाह्नवी व खुशी कपूर इमोशनल भी हो गई थीं। 

यह भी पढ़ें: पटाखा वाले सुनील ग्रोवर, अब करने जा रहे हैं ये अनोखा काम

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने 20 जुलाई को जब फिल्म धड़क के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तब उन्होंने मां के लिए भावुक संदेश लिखा था। फिल्म धड़क की शुरुआत में जाह्नवी कपूर की ओर से उनकी मां श्रीदेवी को एक भावुक संदेश लिखा गया था। उसमें उन्होंने लिखा था कि, यह फिल्म श्रीदेवी को समर्पित की है। गौरतलब है कि इसी वर्ष फरवरी में श्रीदेवी का अाकस्मिक निधन हो गया था जिसके बाद फिल्म धड़क की शूटिंग को भी कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था। जब श्रीदेवी का अचानक निधन हुआ था, उस समय वह इस फिल्म की शूटिंग कर रही थी, जिसके चलते फिल्म धड़क की शुरुआत में ही यह संदेश दिखाई देता है। इस संदेश में लिखा है, 'मैं आपसे प्यार करती हूं मां, यह सदा से आपके लिए ही है और था।' श्रीदेवी के कारण ही आज जाह्नवी कपूर इस ऊंचाई तक पहुंच पाई हैं। श्रीदेवी ने जाह्नवी कपूर को अभिनय से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर उनके व्यवहार से लेकर प्रेजेंटेशन की तैयारी करवाई है। श्रीदेवी के निधन के बाद जब धड़क के ट्रेलर रिलीज किया गया था तब जाह्नवी और उनकी बहन खुशी मां को याद करते हुए इमोशनल भी हो गई थी। वे कई इवेंट्स पर मां के मिस करने की बात कह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: जॉन अब्राहम की 'साढ़े साती', जानिये क्या है ये चक्कर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.