Janhvi Kapoor ने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड के साथ खुशी कपूर की बर्थडे पार्टी में 'कोजी' अंदाज में करवाया फोटोशूट, फैंस ने कहा, 'वेरी हॉट'
जाह्नवी कपूर को अक्षत राजन के साथ तस्वीरें खिंचाते हुए देखा जा सकता हैl दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैl इस पार्टी में भूमि पेडणेकर भी नजर आ रही हैंl आलिया कश्यप ने भी अपने ब्वॉयफ्रेंड सेन ग्रेगोरी के साथ पार्टी में भाग लिया थाl
नई दिल्ली, जेएनएनl Janhvi Kapoor Hot Pics: खुशी कपूर के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई है जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैl इस पार्टी में खुशी कपूर के अलावा जाह्नवी कपूर, आलिया कश्यप और भूमि पेडणेकर ने भाग लिया हैl खुशी कपूर के बर्थडे की पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैl खुशी कपूर का यह 21 वां जन्मदिन थाl उन्होंने अपना जन्मदिन शुक्रवार को मनाया हैl उन्होंने मुंबई में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया थाl इस अवसर पर बॉलीवुड से जुड़े कई कलाकार भी आए थेl इनमें सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी शामिल हैl
खुशी कपूर ने खूबसूरत ड्रेस पहन रखी थी जो कि काफी खूबसूरत लग रही थीl वहीं जाह्नवी कपूर ने पिंक कलर की वन पीस ड्रेस पहन रखी थी इसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीl तस्वीरों में जाह्नवी कपूर को अक्षत राजन के साथ तस्वीरें खिंचाते हुए देखा जा सकता हैl दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैl
View this post on Instagram
इस पार्टी में भूमि पेडणेकर भी नजर आ रही हैंl आलिया कश्यप ने भी पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैl उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड सेन ग्रेगोरी के साथ पार्टी में भाग लिया थाl
View this post on Instagram
खुशी कपूर ने अपने जन्मदिन की शुरुआत अनिल कपूर के घर से की, जहां सभी दिवाली पार्टी के लिए एकत्रित हुए थेl यहां पर खुशी कपूर ने चॉकलेट केक काटा हैl इसके बाद खुशी कपूर ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की हैl वहीं अर्जुन कपूर ने भी खुशी कपूर को जन्मदिन की बधाई दी हैl खुशी कपूर भी मां श्रीदेवी और बहन जाह्नवी कपूर की तरह एक्ट्रेस बनना चाहती हैl वहीं बोनी कपूर ने भी उनके बॉलीवुड डेब्यू के बारे में बात की हैl
View this post on Instagram
इस बीच जाह्नवी कपूर और उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड अक्षत राजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। एक फैन ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'जाह्नवी कपूर पिंक टॉप में वेरी हॉट लग रही है।'