विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ram Charan की 'पेड्डी' के ट्रेलर पर क्यों लेट पहुंची थीं Janhvi Kapoor? अब वजह आई सामने

Published: Tue, 19 May 2026 06:57 PM (IST)

जाह्नवी कपूर के हाल ही में 'पेड्डी' के इवेंट पर लेट आने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हलचल मची ...और पढ़ें

जाह्नवी कपूर ने राम चरण को करवाया इंतजार/ फोटो- Instagram

जाह्नवी कपूर ने राम चरण को करवाया इंतजार/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबली सराहना पाने वाली फिल्म RRR के बाद अभिनेता राम चरण एक बार फिर से बड़ी फिल्म के साथ दुनियाभर में धमाल मचाने की तैयारी में हैं। बीते दिन 18 मई को मुंबई में उनकी अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' का मुंबई में ट्रेलर लॉन्च हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मौके पर जाह्नवी कपूर की वजह से राम चरण को काफी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि, जाह्नवी ने ऐसा जानबूझकर नहीं किया, बल्कि इस कारण वह लेट हुईं। 

जाह्नवी कपूर की वजह से कार में बैठे रहे राम चरण

'पेड्डी' के इवेंट पर मौजूद एक करीबी सूत्र ने दैनिक जागरण के साथ एक्सक्लूसिव जानकारी शेयर करते हुए यह बताया कि इस इवेंट पर जाह्नवी कपूर तकरीबन 1 घंटे देरी से पहुंची थी। पेड्डी के इस ट्रेलर लॉन्च का टाइम तकरीबन 3:15 बजे का था, जो जियो वर्ल्ड सेंटर, बीकेसी बांद्रा में हुआ था। हालांकि, वह शुरू होते-होते 5 बजे के आसपास बज गए थे। दरअसल, जाह्नवी कपूर मुंबई में अंधेरी लोखंडवाला में रहती हैं और वहां के ट्रैफिक से आप सभी वाकिफ हैं। ऐसे में अंधेरी से बांद्रा पहुंचने में काफी समय लग जाता है। 

जाह्नवी कपूर को आने में हुई देरी के कारण राम चरण अपनी कार में ही बैठे रहे और गाड़ी से बाहर नहीं आए, ताकि किसी भी तरह की कंट्रोवर्सी से बचा जा सके। 

यह भी पढ़ें- Ram Charan का सलमान और आमिर को सलाम, Peddi ट्रेलर लॉन्च पर सुपरस्टार्स को दिया क्रेडिट

'पेड्डी' में क्या है जाह्नवी कपूर का कैरेक्टर?

जाह्नवी कपूर पैन इंडिया रिलीज 'पेड्डी' में 'अचियम्मा' का किरदार निभा रही हैं, जो एक दबंग लड़की हैं।और MLA की बेटी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में उनका रोल बहुत ज्यादा नहीं है, जिसकी वजह से वह फिल्म के लिए ट्रेलर लॉन्च पर आईं, लेकिन अन्य किसी भी प्रमोशन से वह बच रही हैं। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने तेलुगु में अपनी आवाज में डबिंग की है। एक तरफ जहां ट्रेलर में जाह्नवी कपूर की जमकर तारीफ हुई, तो वहीं शिखर पहाड़ियां ने अपनी गर्लफ्रेंड को 'लेडी डॉन' का टैग दे दिया। 

janhvi arrived late at peddi trailer  (1)

आपको बता दें कि पेड्डी एक हाई-वोल्टेज स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो विलेज बैकग्राउंड पर बनी है। यह फिल्म सिर्फ कुश्ती जैसे खेल के बारे में ही नहीं दिखाती, बल्कि उनके पीछे गांव में होने वाली राजनीति से भी पर्दा उठाती है। राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर पेड्डी 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Peddi Trailer: पहलवान से लेकर क्रिकेटर तक... 'पेड्डी' से गर्दा उड़ाएंगे Ram Charan, 'मुन्नाभैया' भी देंगे साथ