Move to Jagran APP

जान्हवी कपूर ने फिर की अपने दोस्तों के साथ मस्ती, देंखे फनी वीडियो

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों से इतर अलग-अलग एक्टिविटी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपने अक्सा गैंग के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Tue, 28 Dec 2021 01:33 PM (IST)Updated: Tue, 28 Dec 2021 01:33 PM (IST)
जान्हवी कपूर ने फिर की अपने दोस्तों के साथ मस्ती, देंखे फनी वीडियो
Janhvi Kapoor have fun with her friend on Christmas.

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों से इतर अलग-अलग एक्टिविटी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ मस्ती भरे वीडियो शेयर करती रहती हैं।  सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने अक्सा गैंग के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।

loksabha election banner

इस वीडियो में अभिनेत्री जान्हवी कपूर और गैंग के मेंबर्स को अजीबो गरीब अंदाज में डांस करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वीडियो में सैंटा की कैप पहनी हुई है, जिसमें ये जाहिर होता है कि ये क्रिसमस की पार्टी के दौरान का वीडियो है।

वीडियो में एक्ट्रेस और गैंग के लोग हिमेश रेशमिया के सॉन्ग पर एक्ट और लिप्सिंग कर रहे हैं। वही अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर बताया कि ये साल 2021 में अक्सा गैंग का आखिरी वीडियो हैं। क्योंकि इस पर लिखा रैपिंग 2021। वही जान्हवी ने अक्सा गैंग की ओर से फैंस को क्रिसमस भी विश किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

अर्जुन कपूर ने किया रिक्ट

 अक्सा गैंग की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वही जान्हवी के भाई अर्जुन कपूर ने कमेंट कर लिखा, वैष्णव प्रवीण जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है.... मुझे समझ में आ रहा है। अभिनेता संजय कपूर ने भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पहले भी फैंस को गुदगुदा चुका हैं अक्सा गैंग

आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब अक्सा गैंग ने अपनी वीडियो से लोगों का ध्यान खींचा हो। इससे पहले भी कई बार वो अपनी अजीबो गरीब हरकतों से फैंस के गुदगुदा चुके हैं।

जान्हवी कपूर का वर्कफ्रंट

बात अगर जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2008 में आई अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.