Happy Birthday Boney Kapoor : जाह्नवी कपूर ने अनसीन फोटो के साथ पिता को किया बर्थडे विश, श्रीदेवी भी आईं नजर
Happy Birthday Boney Kapoor बेटी जाह्नवी कपूर ने पिता बोनी कपूर को बेहद प्यारे तरीके से बर्थ डे विश किया है। जाह्नवी ने बोनी कपूर श्रीदेवी की कई रेयर और अनसीन फोटो शेयर की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Boney Kapoor :बोनी कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने उन्हें बेहद प्यारे तरीके से बर्थ डे विश किया है। जाह्नवी ने बोनी कपूर, श्रीदेवी की कई रेयर और अनसीन फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। जाह्नवी कपूर ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। इसमें कुल दस तस्वीरें हैं। पहली तस्वीर में बोनी कपूर बेटी जाह्नवी कपूर को किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं बाकी तस्वीरों में बोनी श्रीदेवी, जाह्नवी और खुशी के साथ हैं। कई तस्वीरें बोनी की जवानी के दिनों और बचपन की हैं। सारी तस्वीरें प्यारी और अनसीन हैं।
प्यारा और इमोशनल सा कैप्शन
जाह्नवी कपूर ने इस पोस्ट के साथ प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। जाह्नवी ने लिखा, हैप्पी बर्थ डे पापा। आप हमेशा पूछते हैं कि मैं अपनी एनर्जी कहां से पाती हूं। मैं आप से ये एनर्जी हासिल करती हूं पापा। मैंने हर दिन आपको अपने काम को प्यार और पैशन से करते देखा है। मैंने आपको गिरते देखा है, लेकिन फिर और मजबूत होकर उठते देखा है। मैं जितने भी लोगों को देखा है, आप उनमें बेस्ट हो। आप मुझे प्रेरित करते हैं। हौंसला बढ़ाते हैं। आप हमेशा मेरे लिए बेस्ट डैड रहे, लेकिन अब आप मेरे बेस्ट फ्रैंड हैं। मैं आप से प्यार करती हूं। मैं आपको गर्व महसूस कराऊंगी। आप दुनिया की सारी खुशियों के काबिल हैं। मैं उम्मीद करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि इस साल आपको हर खुशी मिले।
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही गुंजन सक्सेना की बायोपिक, तख्त, रूही अफ्ज़ा और घोस्ट स्टोरीज़ में नजर आएंगी। फिलहाल वह दोस्ताना 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।