विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Janhvi Kapoor ने की मां दुर्गा की पूजा, ट्रेडिशनल अंदाज में किया नमस्कारम, सादगी के कायल हुए फैंस

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 23 Oct 2023 03:12 PM (IST)

जाह्नवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री की टॉप क्लास एक्ट्रेस हैं। फैंस को उनकी फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर आने ...और पढ़ें

Janhvi Kapoor Worship Goddess Durga. Photo Credit: Instagram
Janhvi Kapoor Worship Goddess Durga. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. जाह्नवी कपूर ने की मां दुर्गा की पूजा
  2. नवरात्रि उत्सव में पहुंचीं एक्ट्रेस
  3. साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने बालों में लगाया गजरा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लाखों दिलों की धड़कन और बॉलीवुड ब्यूटी जाह्नवी कपूर हर तरह की ड्रेस में खूबसूरत लगती हैं। चाहे इंडियन वियर हो या फिर स्टाइलिश वेस्टर्न आउटफिट, एक्ट्रेस हर तरह के लुक में फैंस का दिल जितना बखूबी जानती हैं। नवरात्रि उत्सव के अवसर पर बॉलिवुड सेलेब्स दुर्गा मां की पूजा में भाग ले रहे हैं। इसी कड़ी में जाह्नवी ने भी मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।

जाह्नवी ने की मां दुर्गा की पूजा

पर्पल कलर की साड़ी में पूजा करते हुए जाह्नवी ने पारंपरिक नमस्कार किया। एक्ट्रेस का देसी लुक और स्वदेशी अंदाज फैंस के दिलों को छू गया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही उनकी खूब तारीफ हो रही है। लोगों ने जाह्नवी को ब्यूटी और संस्कार का बेस्ट कॉम्बिनेशन बताया है। सादगी भरे लुक में जाह्नवी ने मां दुर्गा की पूजा की।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

जाह्नवी ने किया पारंपरिक नमस्कार

रविवार को त्रिशूर में एक नवरात्रि समारोह का आयोजन किया गया। जाह्नवी ने साड़ी पहनी थी और उन्होंने पारंपरिक तरीके से देवी से प्रार्थना की। उन्होंने झुककर और अपना सिर फर्श पर लगाकर पारंपरिक नमस्कार भी किया। एक्ट्रेस का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उनकी सिम्पलिसिटी की तारीफ की है। अमीर घराने से होने के बाद भी जाह्नवी ट्रेडिशन्स को इतना महत्व देती हैं, ये देखते हुए फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए।

एक ने उनके लिए लिखा, 'सुंदरता और संस्कार का सबसे अच्छा संयोजन।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'मुझे यह बात पसंद है कि वह हमेशा देवी-देवताओं के सामने साउथ इंडियन ट्रेडिशनल नमस्कारम करती हैं।'

ये सितारे भी हुए शामिल

दुर्गा पूजा के इस समारोह में काजोल, रश्मिका मंदाना, कटरीना कैफ, अजय देवगन सहित कई सितारे पहुंचे।

यह भी पढ़ें: पर्पल साड़ी में Janhvi Kapoor ने लूटी वाहवाही, दुर्गा पूजा अष्टमी पर पसंद किया जा रहा एक्ट्रेस का यह सिंपल लुक