Move to Jagran APP

Janhvi Kapoor ने खरीदा 65 करोड़ का डुप्लेक्स, पार्टी मांगने पर कहा- आप लोगों ने भंडाफोड़ दिया

Janhvi Kapoor 65 Crores Duplex जाह्नवी कपूर ने पैपराजी से बात की है। उनसे जब हाल ही में खरीदे गए डुप्लेक्स के बारे में पूछा गया और पार्टी मांगी गई तब उन्होंने कहा कि पैपराजी ने उनका भंडाफोड़ दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Rupesh KumarPublished: Sun, 04 Dec 2022 08:05 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2022 08:05 PM (IST)
Janhvi Kapoor ने खरीदा 65 करोड़ का डुप्लेक्स, पार्टी मांगने पर कहा- आप लोगों ने भंडाफोड़ दिया
Janhvi Kapoor 65 Crores Duplex: जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor 65 Crores Duplex: जाह्नवी कपूर ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा इलाके में 65 करोड़ रुपये का डुप्लेक्स खरीदा है। अब इसे लेकर हाल ही में पैपराजी ने मुंबई में जिम के बाहर स्पॉट किया गया। इस अवसर पर जब उनसे पूछा कि उन्होंने ₹65 करोड़ का मुंबई में नया डुप्लेक्स खरीदा है तो इसकी पार्टी कहां है। इस पर जाह्नवी कपूर मुस्कुराते हुए कहती हैं, 'सीक्रेट था, आपने भंडाफोड़ दिया।' इसके बाद वह हंसकर जाकर गाड़ी में बैठ जाती हैं।

loksabha election banner

जाह्नवी कपूर ने बांद्रा में स्थित एक बिल्डिंग में 8870 स्क्वायर फुट का डुप्लेक्स खरीदा है

जाह्नवी कपूर ने इस अवसर पर स्लीवलैस क्रॉप टॉप और स्किन टाइट शॉर्ट्स पहन रखी थी। वहीं उन्होंने पिंक कलर की स्लीपर पहन रखी थी। खबरों की मानें तो जाह्नवी कपूर ने बांद्रा में स्थित एक बिल्डिंग में 8870 स्क्वायर फुट का डुप्लेक्स खरीदा है। उन्होंने यह दूसरी प्रॉपर्टी मुंबई में खरीदी है और ऐसा उन्होंने पिछले 2 वर्षों में किया है। इसमें एक ओपन गार्डन एरिया है। स्विमिंग पूल है। 5 कार पार्किंग है। यह एग्रीमेंट अक्टूबर 2022 में साइन किया गया है। वह इसे लेकर काफी उत्साहित है। जाह्नवी कपूर श्रीदेवी की बेटी है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यह भी पढ़ें: Rana Daggubati Slams Indigo Airline: राणा डग्गुबाती का लगेज एयरलाइंस के हाथों हुआ गुम, अभिनेता ने लगाई लताड़

जाह्नवी कपूर को पिछली बार फिल्म मिली में देखा गया था

जाह्नवी कपूर को पिछली बार फिल्म मिली में देखा गया था। पहली बार वह अपने पिता बोनी कपूर के साथ काम कर रही थी। फिल्म में उन्होंने एक रेस्टोरेंट वर्कर की भूमिका निभाई थी जो कि एक फ्रीजर में फंस जाती है। यह मलयालम फिल्म हेलन का हिंदी में बनी रीमेक थी। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan को देखकर हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन हुईं स्‍टारस्‍ट्रक, अब दी ये प्रतिक्रिया

जाह्नवी कपूर जल्द नितेश तिवारी के फिल्म बवाल में नजर आएंगी

जाह्नवी कपूर जल्द नितेश तिवारी के फिल्म बवाल में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा वरुण धवन की अहम भूमिका होगी। यह फिल्म अप्रैल 2023 में रिलीज होगी। वह जल्द मिस्टर एंड मिसेस माही में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। इसमें वह क्रिकेटर की भूमिका में है। जाह्नवी कपूर की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर हॉट और बोल्ड फोटोशूट कराती है और इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। वह अपने फैंस से बातचीत भी करती है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.