अपने हीरो ईशान खट्टर के बर्थडे पर पहुंची जाह्नवी कपूर, ये सब भी आये नज़र, देखें तस्वीरें
समीक्षकों ने उनकी डेब्यू फ़िल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ और दूसरी फ़िल्म ‘धड़क’ में किये गए उनके अभिनय की जमकर सराहना की थी।
मुंबई। 1 नवंबर तो जैसे बॉलीवुड के लिए बर्थडे स्पेशल का दिन हो गया है। इस दिन ऐश्वर्या राय बच्चन, पद्मिनी कोल्हापुरे ही नहीं नवोदित अभिनेता ईशान खट्टर का भी बर्थडे है। ईशान इस साल अपना 23 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ईशान के बर्थडे को और भी ख़ास बनाने के लिए जाह्नवी कपूर भी पहुंची। जाह्नवी के अलावा इस मौके पर ईशान के परिवार से और भी कई लोग मौजूद रहे।
ईशान खट्टर और उनकी मॉम नीलिमा अज़ीम की जो तस्वीर आई है, उसमें दोनों ही मां-बेटे के रिश्ते को बखूबी समझा जा सकता है। ईशान ने जिस तरह से अपनी मां के माथे पर प्यार से किस किया है यह बताता है कि वो अपनी मॉम के बेहद करीब हैं। ख़ास बात यह है कि ईशान की मॉम नीलिमा ने तीन शादियां की हैं। पहले पति पंकज कपूर से उन्हें एक बेटा शाहिद कपूर हैं जबकि दूसरे पति राजेश खट्टर के बेटे हैं ईशान खट्टर। इस स्टाइलिश पोलो कैप में ईशान काफी कूल नज़र आ रहे हैं जबकि उनकी मॉम भी काफी खुश दिख रही हैं।
यह भी पढ़ें: बर्थडे ऐश्वर्या राय बच्चन: US प्रेसिडेंट तक के लंच ऑफर पर नहीं गयीं ऐश्वर्या, जानिये कुछ रोचक फैक्ट्स
ईशान और नीलिमा के इस इमोशनल मूमेंट के अलावा सबसे ज्यादा ध्यान खींचा जाह्नवी कपूर की मौजूदगी ने। ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर को हाल ही में आप सबने ‘धड़क’ में देखा है। यह फ़िल्म मराठी सुपरहिट फ़िल्म ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक थी। फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक ठाक प्रदर्शन किया। इसी फ़िल्म की शूटिंग और प्रमोशन के दौरान ईशान और जाह्नवी काफी अच्छे दोस्त बन गए। यह दोनों उसके बाद कई मौकों पर साथ-साथ नज़र आते रहे हैं। आप देख सकते हैं ईशान के जन्मदिन के मौके पर जाह्नवी कपूर कुछ इस अंदाज़ में नज़र आयीं।
ईशान के बड़े भाई शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी मीरा राजपूत संग इस बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए। गौरतलब है कि मीरा हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। हालांकि, उनके बच्चे इस मौके पर नहीं दिखे।
ईशान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उनके परिजन और दोस्तों के अलावा कुछ फैंस भी पहुंचे। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कैसे एक नन्हीं फैन ईशान के लिए कुछ गिफ्ट लेकर आई हैं।
यह भी पढ़ें: डेब्यू की ख़बरों के बीच बर्थडे गर्ल अनन्या पांडे संग इस अंदाज़ में दिखीं सुहाना ख़ान, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड में सिर्फ दो फ़िल्म पुराने अभिनेता ईशान खट्टर को एक उभरते हुए अभिनेता के रूप में देखा जाता है। समीक्षकों ने उनकी डेब्यू फ़िल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ और दूसरी फ़िल्म ‘धड़क’ में किये गए उनके अभिनय की जमकर सराहना की थी।