Move to Jagran APP

आशा भोसल की पोती जनाई हैं रणवीर सिंह की फैन

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले एक्टर रणवीर सिंह की फैन हैं। हाल ही में जनाई ने रणवीर से मुलाकात की। आशा भोसले ने इसके बाद रणवीर का धन्‍यवाद किया है।

By Tilak RajEdited By: Published: Fri, 11 Mar 2016 08:57 AM (IST)Updated: Fri, 11 Mar 2016 09:15 AM (IST)
आशा भोसल की पोती जनाई हैं रणवीर सिंह की फैन

मुंबई। हाल ही में रणवीर सिंह को नया फैन मिला। यह कोई और नहीं है बल्कि संगीत जगत की प्रसिद्ध सिंगर आशा भोसले की पोती जनाई भोसले हैं।

loksabha election banner

कीकू के खिलाफ रद होगी एफआइआर, नहीं बनता कोई मामला

आशा भोसले ने टि्वटर पर रणवीर को धन्यवाद दिया है। कारण रहा रणवीर की जनाई से मुलाकात। इसके बाद जनाई बेहद खुश थीं। इस बात से उत्साहित आशा भोसले ने लिखा, 'मेरी पोती जनाई आपके गुण गा रही है। आप अच्छे कलाकार और इंसान हैं। शुक्रिया ! आपकी आशा!'

शादी के बाद प्रीति जिंटा और उर्मिला मातोंडकर की पहली तस्वीर आई सामने

रणवीर ने इस बात को स्वीकार करते हुए लिखा, 'आशाजी वो बहुत ही प्यारी लड़की है। सुंदर होने के साथ ही प्रतिभाशाली भी हैं। वो बिल्कुल अपनी दादी की तरह हैं। मैं उससे मिलकर बहुत खुश हूं।'

करीना कपूर पर शबाना आजमी के तीखे बोल

जनाई भोसले भी अपना एलबम रिलीज करने जा रही है। हालांकि म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े सिंगर्स के बीच खुद को लेकर वो दबाव भी महसूस कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.