विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jana Nayagan के लीक होने से ताजा हुए Vijay Deverakonda  के पुराने जख्म, याद आया वो पुराना किस्सा

Published: Sat, 11 Apr 2026 06:25 PM (IST)

थलापति विजय की फिल्म 'जन नायगन' रिलीज से पहले ही लीक हो चुकी है। हाल ही में फिल्म के लीक ...और पढ़ें

'जन नायगन' के लीक होने पर बरसे विजय देवरकोंडा/ फोटो - Instagram

'जन नायगन' के लीक होने पर बरसे विजय देवरकोंडा/ फोटो - Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिल सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायगन' (Jana Nayagan) थिएटर्स में आने से पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुकी है। इस घटना की वजह से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भारी आक्रोश है। चिरंजीवी से लेकर रजनीकांत और कमल हासन जैसे दिग्गज सितारों ने नाराजगी जताते हुए इतनी बड़ी फिल्म के लीक होने की कड़ी निंदा की है।

इस बीच, अब साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने भी फिल्म के लीक होने पर न सिर्फ अपना गुस्सा व्यक्त किया है, बल्कि वह पुराना किस्सा भी शेयर किया, जब उन्हें भी अपने करियर की शुरुआत में इसी दर्द से गुजरना पड़ा था।

'मैंने इस दर्द को महसूस किया है'- विजय देवरकोंडा

'अर्जुन रेड्डी' फेम एक्टर विजय देवरकोंडा ने थलापति विजय की फिल्म 'जन नायगन' की पायरेसी पर रिएक्ट करते हुए एक्स अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। विजय ने लिखा,

 "जन नायगन के लीक होने पर मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। मेरे करियर की शुरुआत में भी मेरे साथ ऐसा ही हुआ था और मैंने इस दर्द को निजी तौर पर महसूस किया है, मुझे इसका अनुभव है। ऐसा महसूस होता है कि आपको टारगेट किया जा रहा है, आप उम्मीद खो देते हैं। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, बल्कि इसमें सह-कलाकारों, निर्देशक, निर्माता और न जाने कितने ही लोग शामिल होते हैं, जिनके सारे सपने दांव पर लगे होते हैं।"

vijay devarkonda


विजय देवरकोंडा ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए आगे लिखा, "इस मौजूदा मसले को जल्द से जल्द सुलझाना चाहिए और जिन्होंने भी यह हरकत की है, उन्हें ढूंढकर सजा देनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो यह सिस्टम की नाकामी को दिखाता है। यह हमें बताता है कि लोग कितने असंवेदनशील हो सकते हैं और वे बिना कुछ सोचे-समझे किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। मैं पूरी टीम के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और उनका पूरा समर्थन करता हूं।"

यह भी पढ़ें- Jan Nayagan को लेकर थलापति विजय पर आई एक और मुसीबत, OTT प्लेटफॉर्म कैंसिल कर देगा 120 करोड़ की डील?

हालांकि, विजय देवरकोंडा ने अपने इस पोस्ट में उस फिल्म के नाम का जिक्र नहीं किया जो पायरेसी का शिकार हुई थी। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा उनकी साल 2018 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर मूवी 'टैक्सीवाला' (Taxiwaala) के साथ हुआ था, जो रिलीज से हफ्तों पहले ही इंटरनेट पर लीक हो गई थी।

taxiwala

पायरेसी के खिलाफ एकजुट हुई साउथ इंडस्ट्री

पायरेसी के इस बढ़ते खतरे को देखकर अब बड़े-बड़े साउथ सितारे एकजुट हो गए हैं। सुपरस्टार रजनीकांत ने 'जन नायगन' की टीम का समर्थन करते हुए इस घटना को 'चौंकाने वाला और दर्दनाक' बताया है। साथ ही उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है

मेगास्टार चिरंजीवी ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए, "पायरेसी को खत्म करें, सिनेमा को बचाएं।" के नारे लगाए।  दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने भी पोस्ट करके 'जन नायगन' के लीक होने का पूरा ठीकरा सिस्टम पर फोड़ा है। उनके अनुसार, सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट देने में होने वाली देरी की वजह से भी पायरेसी को बढ़ावा मिला है।

यह भी पढ़ें- 'ये तमिल संस्कृति पर हमला', एक्टर विजय के समर्थन में आए राहुल गांधी; जन नायकन को लेकर केंद्र को घेरा