विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jacqueline Fernandez ED Case: जैकलीन फर्नांडीज पर कसा ईडी का शिकंजा, बनाया 200 करोड़ रंगदारी के मामले में आरोपी

By Nitin YadavEdited By:
Published: Wed, 17 Aug 2022 12:39 PM (IST)

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ईडी के शिकंजे में बुरी तरह से फंसती हुई नजर आ रही हैं। अब जानकारी आ रही ...और पढ़ें

Jacqueline Fernandez troubles again ED made accused in 200 crore extortion case.
Jacqueline Fernandez troubles again ED made accused in 200 crore extortion case.

नई दिल्ली, जेएनएन। ईडी ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है लेकिन अब भी उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ईडी ने उन्हें 215 करोड़ रुपए की रंगदारी के अरोप लगाए हैं और ईडी आज बुधवार को इस मामले में चार्जशीट दर्ज करेगी।

पीटीआई की खबर के मुताबिक, ईडी का मानना है कि जैकलीन को सब कुछ पहले से पता था कि ठग सुकेश एक अपराधी और लोगों से ठगी कर जबरन पैसा वसूलता है। ईडी की जांच के बाद अब एक्ट्रेस पर 200 करोड़ रुपए की रंगदारी के आरोप लगाए हैं। इस मामले में प्रर्वतन निदेशालय चार्जशीट भी दाखिल करने जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

एजेंसी ने जांच में पाया कि चंद्रशेखर ने फर्नांडीज की ओर से एक स्क्रिप्ट लेखक को उसकी वेब सीरीज प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट लिखने के लिए शुरुआत में ही 15 लाख रुपए की नगद राशि दी थी। साथ ही ईडी ने आरोप लगाया है कि, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस के लिए सभी उपहार खरीदने के लिए अवैध रूप से अर्जित किए रुपयों का इस्तेमाल किया है। जिसमें उसने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह समेत कई हाई-प्रोफाइल लोगों को धोखा दिया है। 

सुकेश पर आरोप है कि, उसने खुद को अदिति सिंह और उसकी बहन के सामने खुद को फोन पर केंद्रीय  गृह सचिव और कानून सचिव के रूप में पेश किया था। 

View this post on Instagram

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

सुकेश ने दिए करोड़ों के गिफ्ट्स

आपको बात दें, सुकेश ने जैकलीन को कई करोड़ों के महंगे गिफ्ट्स दिए थे। जिसमें ज्वैलरी, घोडा और कार आदि शामिल हैं। साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, ठग सुकेश ने एक्ट्रेस के परिवार के लोगों को भी कई कीमती तोहफे भेंट किए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

जैकलीन फर्नांडिस का वर्कफ्रंट

वहीं, बात अगर जैकलीन फर्नांडिस के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही अक्षय कुमार की माइथोलॉजिकल फिल्म राम सेतु में नुसरत भरूचा के साथ मुख्य भूमिका प्ले करती हुई दिखाई देंगी। ये फिल्म इस साल दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं।