गोलमाल अगेन देखने के बाद जैकलीन ने कर दी यह डिमांड
'गोलमाल अगेन' में श्रेयस तलपडे, तब्बू और परिणिति चोपड़ा की भी मुख्य भूमिका है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन बॉक्स अॉफिस पर कमाल कर रही है। अॉडियंस को फिल्म खूब पसंद आ रही है। इसलिए अब गोलमाल के अगले भाग की भी बातचीत होने लगी हैं। इसको लेकर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने भी गोलमाल 5 को लेकर कह दी है बड़ी बात।
गोलमाल अगेन न सिर्फ अॉडियंस को बल्कि बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स को भी पसंद आ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने फिल्म देखी और ट्विट कर फिल्म की तारीफ़ की। साथ ही उन्होंने गोलमाल 5 बनाने की मांग की। जैकलीन ने लिखा है कि फिल्म 'गोलमाल अगेन' एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई है। अब मुझसे 'गोलमाल 5' का इंतज़ार नहीं हो पा रहा है। इसे बनाइये। इतना लिखने के बाद उन्होंने इसे अजय देवगन, परिणिति चोपड़ा, अरशद वारसी और तुषार कपूर को टैग किया। जैकलीन के अलावा बाकी लोगों की बात करें तो वाकई यह बातें सामने आ रही हैं कि अब गोलमाल 5 को लेकर बातचीत हो रही है। जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत करते हुए रोहित शेट्टी ने भी स्वीकारा था कि अगर गोलमाल अगेन अच्छा करती है तो इसके अगले भाग के बारे में विचार किया जा सकता है। खैर यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि अॉडियंस को एक और फुल एंटरटेनमेंट करने वाली रोहित शेट्टी की फिल्म देखने को मिलेगा कि नहीं।
यह भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा- विराट कोहली की शादी की चर्चा शुरू, इन 5 हीरोइनों ने भी की क्रिकेटर्स से शादी
Breakaway hit #GolmaalAgain! 👏 👏 Can't wait for #Golmaal5! Make it happen @ajaydevgn @parineetichopra @ArshadWarsi @TusshKapoor #RohitShetty— Jacqueline Fernandez (@Asli_Jacqueline) October 27, 2017
गौरतलब है कि अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर और निर्देशक रोहित शेट्टी 'गोलमाल' के पहले भाग से फिल्म का हिस्सा रहे हैं। 'गोलमाल अगेन' में श्रेयस तलपडे, तब्बू और परिणिति चोपड़ा की भी मुख्य भूमिका है। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 20 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी।