रिलीज हुआ अमायरा दस्तूर स्टारर 'वाह जी वाह', आशिकों के दिल की बात कह गए गुरनजर
हाल ही में फिल्म अभिनेत्री अमायरा दस्तूर भी एक नए म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं। जैकी भगनानी के जेजस्ट म्यूजिक के बैनर तले बने इस म्यूजिक वीडियो वाह जी वाह को आज रिलीज कर दिया गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों म्यूजिक वीडियोज का चलन एक बार फिर से जोरों पर है। बड़े से बड़े सितारों के म्यूजिक वीडियो एलबम्स आ रहे हैं। बीत दिनों अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया था। जिसके बाद अब हाल ही में अमायरा दस्तूर भी एक नए म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं। जैकी भगनानी के जेजस्ट म्यूजिक के बैनर तले बने इस म्यूजिक वीडियो 'वाह जी वाह' को आज रिलीज कर दिया गया।
इस वीडियो एलबम में अमायरा दस्तूर के साथ ही पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के अभिनेता और सिंगर गुरनजर चट्ठा भी नजर आ रहे हैं। रिलीज़ से पहले, जेजस्ट म्यूजिक की टीम ने गाने से स्निपेट्स और स्टिल्स जारी करते हुए, उलटी गिनती शुरू कर दी थी जिसने प्रशंसकों को अधिक उत्साहित कर दिया था। पहली झलक में गुनज़र चट्ठा और अमायरा दस्तूर एक दूसरे की आंखों में खोए हुए नज़र आए थे जिसने गाने के प्रति सभी को जिज्ञासु कर दिया था।
वहीं जेजस्ट म्यूजिक के ही इंस्टाग्राम अकाउंट से एक और पोस्ट किया गया जिसमें बताया गया कि गाने के लिए केवल 2 घंटे ही शेष हैं।
इसके बाद गुरनजर के पोस्टर के साथ गाने की रिलीज के 1 घंटे बाकी रहने पर उल्टी गिनती शुरू की गई। जिससे गाने को लेकर लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया।
इसके बाद जेजस्ट म्यूजिक के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस गाने को रिलीज किया गया। ये एक हार्टब्रेक सॉन्ग है, जिसके पोस्टर्स भी बीते दिन रिवील किए गए थे। इन पोस्टर्स में अमायरा और गुरनजर की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।
यह गाना जैकी भगनानी के जेजस्ट म्यूजिक द्वारा निर्मित है जिन्होंने इससे पहले प्रादा में आलिया भट्ट, जुगनी 2.0 में कनिका कपूर, सुकून से भरा ट्रैक कृष्णा महामंत्र और मुस्कुराएगा इंडिया जो एक परफेक्ट एंथम है, जैसे कई हिट गाने दिए हैं। ऐसे में, जेजस्ट म्यूजिक के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह गाना भी दर्शकों का दिल जीत लेने के लिए बिल्कुल तैयार है।
शादी में चल रही उलझनों पर सुनिधि चैहान ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अब सबकुछ ठीक है'