विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ja Ab Palat Ke Dekhab Na: नीलकमल और काजल राघवानी के गाने को मिले 51 मिलियन व्यूज, आपने देखा क्या?

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Fri, 06 Jan 2023 12:58 AM (IST)

नीलकमल सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के हिट एक्टर और सिंगर हैं। अपने करियर में उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय करने के ...और पढ़ें

Photo Credit : Ja Ab Palat Ke Dekhab Na Song
Photo Credit : Ja Ab Palat Ke Dekhab Na Song

नई दिल्ली, जेएनएन। Ja Ab Palat Ke Dekhab Na Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरहिट सिंगर और एक्टर नीलकमल सिंह ने अब तक के अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट सॉन्ग दिए है। उनके नए ही नहीं बल्कि पुराने गाने भी यूट्यूब पर वायरल होते रहते हैं। ऐसे में नीलकमल का एक पुराना गाना इस वक्त यूट्यूब पर फिर से धमाल मचा रहा है। बता दें कि नीलकमल सिंह, भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और फेमस सिंगर प्रियंका सिंह पहली बार एक साथ दर्दभरा गाना 'जा अब पलट के देखब ना' लेकर आए थे। ये म्यूज़िक वीडियो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। वहीं अब लगातार इस गाने के व्यूज ताबड़तोड़ बढ़ रहे हैं। इस गाने के 51 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 4 लाख से ज्यादा लोगों इसे लाइक कर चुके हैं।  

एक दूसरे से नाराज नजर आ रहे हैं नीलकमल और काजल

इस गाने में नीलकमल सिंह और काजल राघवानी एक दूसरे से नाराज नजर आ रहे हैं। लगता है कि दोनों के रिश्तों में दरार पड़ गई है और एक दूसरे से कह रहे हैं- 'जा अब पलट के तेरी ओर नहीं देखेंगे'। इस गाने को भव्य लोकेशन पर फिल्माया गया था। इस सेड सॉंग के पोस्टर में भी नीलकमल सिंह और काजल राघवानी एक दूसरे से मुंह मोड़े हुए नजर आ रहे थे। गाने को 18 अप्रैल, 2021 को रिलीज किया गया था।                                            

गाने को नीलकमल और प्रियंका ने गाया है

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत इस दर्द भरे गीत को नीलकमल सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीत के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत राज गाजीपुरी का है। गाने के वीडियो निर्देशक रवि पंडित और कोरियोग्राफर राहुल यादव हैं। इसके एडिटर दीपक पंडित और प्रोडक्शन इंचार्ज पंकज सोनी हैं।