Move to Jagran APP

Ishaan Khatter ने शेयर की शर्टलेस तस्वीरें, भाभी मीरा राजूपत कपूर ने किया ये कमेंट

बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर अपनी आगामी फिल्म फोन भूत को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शर्टलेस तस्वीरे शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो चट्टानों पर चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं और अपने एब्स फ्लॉट करते नजर आ रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Thu, 22 Apr 2021 10:44 PM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 10:44 PM (IST)
Ishaan Khatter ने शेयर की शर्टलेस तस्वीरें, भाभी मीरा राजूपत कपूर ने किया ये कमेंट
Ishaan Khatter shared shirtless pictures. photo soruce @ishaankhatter instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शर्ट लेस तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमे वो एक्सरसाइज करते और एब्स फ्लॉट करते नजर आ रहे हैं।

loksabha election banner

अभिनेता की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘चट्टान से प्यार करो और चट्टान तुमसे प्यार करेंगी।’ ईशान की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी तस्वीरों को अब तक इंस्टाग्राम पर कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं।

साथ ही कई बॉलीवुड कलाकार तस्वीरों पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर उनकी भाभी मीरा राजपूत कपूर ने कमेंट कर लिखा, ‘यू रॉक।’ अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा, ‘मेरे मॉगली।’ साथ ही उनकी तस्वीरों पर युवराज ठाकुर, अनुज सिंह दूहन ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी माँ नीलिमा अजीम डांट लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस फनी वीडियो को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इंस्टाग्राम वर्सेज रियलिटी शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी माँ नीलिमा अज़ीम उनसे बहस करते हुए चॉकलेट मांग रही हैं और योग करने से इंकार कर रही हैं।

Ishaan

वीडियो में आगे वो अपने बड़े बेटे शाहिद कपूर से बात करने की बोलते हुए कहती हैं कि ‘मैं साशा को बताऊंगी।’ इसके बाद ईशान उनसे उनके वजन के बारे में पूछते हैं और बताते हैं कि चॉकलेट खाने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही गुरमीत सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म फोन भूत में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि अभिनेता ईशान खट्टर ने ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस मूवी में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद वो फिल्म ‘धड़क’ अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ नजर आए थे। इस फिल्म से जाह्नवी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.