विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या Shraddha Kapoor का एक्स अकाउंट हुआ हैक? देर रात एक्ट्रेस ने किया अजीब पोस्ट

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Wed, 26 Mar 2025 12:02 PM (GMT+05:30)

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। अभिनेत्री अपने चुलबुले अंदाज से ...और पढ़ें

श्रद्धा कपूर का X अकाउंट हैक(Photo Credit- Instagram)
श्रद्धा कपूर का X अकाउंट हैक(Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. श्रद्धा कपूर का एक्स अकाउंट हैक?
  2. देर रात एक्ट्रेस ने किया अजीब पोस्ट
  3. एक्स अकाउंट के पोस्ट से उठे सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलिब्रिटी के सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की खबरें काफी आम हैं। कुछ समय पहले सिंगर श्रेया घोषाल के अकाउंट हैक होने की खबरें सामने आई थीं। इस लिस्ट में अब श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का नाम जुड़ने की भी आशंका जताई जा रही है।

दरअसल, बीती रात एक्ट्रेस के अकाउंट से एक पोस्ट रिलीज किया गया। पोस्ट में कुछ ऐसा लिखा हुआ था जिसके बाद फैंस के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो गए। सोशल मीडिया पर कई अन्य पोस्ट में दावे किए जा रहे हैं कि अभिनेत्री का अकाउंट हैक कर लिया गया है।

देर रात किया क्रिप्टिक मैसेज

श्रद्धा कपूर के ऑफिशियल एक्स हैंडल (ट्विटर) के जरिए क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा था, 'Easy $28. GG!'। ये मैसेज श्रद्धा के एक्स अकाउंट से 25 मार्च की रात 10:18 बजे पोस्ट किया गया था। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस या उनकी टीम की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। फैंस जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस का अकाउंट हैक हो गया है? वहीं कुछ यूजर्स उनके इस क्रिप्टिक पोस्ट के पीछे की कहानी जानने की कोशिश कर रहे हैं।

Photo Credit- X

ये भी पढ़ें- 48 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए Manoj Bharathiraja, मणिरत्नम के साथ किया था काम

क्यों आया हैक होने का सवाल?

श्रद्धा कपूर की क्रिप्टिक पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "क्या फिर से हैक हो गया?" वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, "क्रिप्टिक मैसेज है, क्या अकाउंट हैक हो गया है?"

कुछ दिन पहले पॉपुलर तमिल सिंगर और म्यूजिक कंपोजर डी. इम्मान के एक्स अकाउंट के हैक होने की खबरें भी सामने आई थीं। मौजूदा जानकारी के आधार पर यह कहना मुश्किल है कि अभिनेत्री का अकाउंट हैक हुआ है या नहीं। फिलहाल, दैनिक जागरण इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

Photo Credit- Instagram

पर्सनल लाइफ को लेकर बटोरी सुर्खियां

श्रद्धा कपूर पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक शादी के फंक्शन में ब्वॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ नजर आई थीं। उनका नाम अक्सर राहुल मोदी के साथ जुड़ता रहता है। अभी तक एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ पर खुलकर कोई अपडेट नहीं दिया है।

Photo Credit- Instagram

राहुल फिल्म इंडस्ट्री में बतौर स्कईनराइटर एक्टिव हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और तू झूठी मैं मक्कार (2023) का सह-लेखन भी किया है, जिसमें श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर नजर आए थे। 

ये भी पढ़ें- IPL 2025: 'बचपन के प्यार' के साथ आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में तड़का लगाएंगी Shraddha Kapoor, ये सितारे देंगे साथ