क्या टूट चुकी है प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी?
कुछ महीनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि उनका छोटा भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी करने जा रहा है लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि उनकी शादी टूट गई है। एक सूत्र ने बताया, 'वो 25 फरवरी को गोवा में शादी करने वाले थे और तैयारियां दो महीने
मुंबई। कुछ महीनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि उनका छोटा भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी करने जा रहा है लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि उनकी शादी टूट गई है।
जब शाहिद ने प्रियंका चोपड़ा को किया नज़रअंदाज!
एक सूत्र ने बताया, 'वो 25 फरवरी को गोवा में शादी करने वाले थे और तैयारियां दो महीने पहले ही शुरू हो गईं थी। लेकिन कुछ निजी कारणों से अब शादी नहीं हो रही है।'
सिद्धार्थ ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी गर्लफ्रेंड कनिका माथुर से सगाई की थी। प्रियंका चाहती थी कि उनके भाई की शादी धूमधाम से हो।
सोनम कपूर के घर से कीमती डायमंड नेकलेस चोरी
पिछले साल 4 दिसंबर को सिद्धार्थ ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपनी शादी की तैयारियों के बारे में बताया था। उन्होंने ट्वीट किया, 'शादी के प्लान्स। गोवा के लिए सुबह की फ्लाइट है।' लेकिन कुछ हफ्तों के बाद उन्होंने ट्वीट किया, 'सिंगल। रेडी टू मिंगल। गो गोवा गौन। सभी को 2015 की शुभकामनाएं।'
श्रेया घोषाल ने बचपन के दोस्त के साथ रचाई शादी
हालांकि प्रियंका के कुछ करीबी सूत्रों का ये भी कहना है कि शादी टूटी नहीं है बल्कि डेट को सिर्फ टाला गया है। सूत्र ने कहा, 'सिद्धार्थ अपने करियर और अपने नए पब पर ध्यान लगाना चाहते हैं। शादी को टालना दोनों परिवारों के लिए बड़ा फैसला था। फिलहाल प्रियंका भी देश में नहीं हैं और उनके बिना शादी नहीं हो सकती।'